Loading...
'राइज एंड फॉल 2': स्वरा-प्रियंका का खेल बिगाड़ने आ रहे ऋषभ, जशवंत और सोनम मलिक
राइज एंड फॉल 2 के वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी

'राइज एंड फॉल 2': स्वरा-प्रियंका का खेल बिगाड़ने आ रहे ऋषभ, जशवंत और सोनम मलिक

लेखन सयाली
Oct 10, 2026
07:29 pm

क्या है खबर?

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अब 3 नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों की एंट्री होने वाली है। इनमें अभिनेता और कंटेंट क्रिएटर ऋषभ जायसवाल, रियलिटी शो स्टार जशवंत बोपन्ना और अभिनेत्री सोनम मलिक के नाम शामिल हैं। शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी जैसे प्रतियोगियों के बीच इन नए सदस्यों की एंट्री से मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

घोषणा

शानदार प्रोमो से हुई वाइल्ड कार्ड्स की घोषणा

नए प्रतियोगी ऋषभ मशहूर टीवी एक्टर और कंटेंट क्रिएटर, जशवंत जानी-मानी रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी और सोनम एक अभिनेत्री हैं। इसकी घोषणा अमेजॉन MX प्लेयर के अधिकारी सोशल मीडिया पेज पर की गई है।

शानदार प्रोमो साझा करते हुए लिखा गया, 'एक नहीं, 2 नहीं, अब सीधा 3 नए प्लेयर। टावर का बैलेंस हिलने वाला है।' अब देखना ये होगा कि इन तीनों में कौन रूलर बनकर पेंटहाउस जाता है और कौन बेसमेंट का वर्कर बनता है।

हिंट

शो में आने से पहले ही मिल गए थे संकेत

इस आधिकारिक घोषणा से पहले ही तीनों प्रतियोगियों ने सोशल मीडिया पर शो में आने के संकेत देने शुरू कर दिए थे।

ऋषभ, सोनम और जशवंत ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेहरे छिपाकर और हाथों में काले रंग के वाइल्ड कार्ड लेकर तस्वीरें साझा की थीं।

ऋषभ इससे पहले 'MTV स्प्लिट्सविला 14' और 'रोडीज सीजन 19' में नजर आ चुके हैं, वहीं जशवंत भी रोडीज का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने 'स्प्लिट्सविला 15' का खिताब अपने नाम किया था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT