NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में नजर आ सकती हैं अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित
    अगली खबर
    एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में नजर आ सकती हैं अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित
    'नागिन 6' में नजर आ सकती हैं अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित

    एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में नजर आ सकती हैं अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 26, 2021
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    जब से लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'नागिन' के छठे सीजन का ऐलान हुआ है, आए दिन इससे जुड़े नए कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं।

    शो के नए सीजन में मुख्य भूमिका के लिए जहां एक तरफ नियति फतनानी के नाम पर चर्चा हो रही है, वहीं, अब खबर है कि मेकर्स को शो के लिए दूसरी लीड हीरोइन भी मिल गई है।

    इसमें अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।

    चाहत

    एकता कपूर की पसंद हैं रिद्धिमा

    बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिद्धिमा पंडित शो की लीड अभिनेत्रियों में से एक होंगी। उन्हें नियति फतनानी के साथ कास्ट कर लिया गया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि रिद्धिमा का रिश्ता शो की निर्माता एकता कपूर के साथ काफी अच्छा है।

    एकता हमेशा से रिद्धिमा के काम की प्रशंसक रही हैं। रिद्धिमा को एकता अपने मशहूर धारावाहिक 'नागिन' का हिस्सा बनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

    रिपोर्ट

    नियति फतनानी दे चुकी हैं शो के लिए ऑडिशन

    वैसे अभी तक खुद एकता कपूर ने शो में नियति फतनानी के नाम की पुष्टि नहीं की है।

    सूत्रों की मानें तो नियति ने 'नागिन' के आगामी सीजन के लिए ऑडिशन दिया था और कहा जा रहा है कि इस सीजन में एकता लीड अभिनेत्री के लिए नियति को साइन करने की इच्छुक हैं।

    शो के पिछले सीजन के लिए भी उन्हें लेने की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन बाद में सुरभि चंदना को शो के लिए फाइनल किया गया।

    चर्चा

    शो के लिए रुबीना दिलैक का नाम भी आया सामने

    कुछ समय पहले 'नागिन 6' में रुबीना दिलैक का नाम भी सामने आया था। खबर थी कि उन्हें शो के नए सीजन का प्रस्ताव दिया गया था।

    रिपोर्ट में कहा गया कि एकता, रुबीना को नई नागिन बनाना चाहती हैं। जब 'बिग बॉस 14' में एकता कपूर बतौर गेस्ट पहुंची थीं, तब उन्होंने रुबीना संग काम करने की इच्छा जताई थी।

    अब रुबीना के साथ मेकर्स की बात क्यों नहीं बनी, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

    लोकप्रियता

    'बहू हमारी रजनीकांत' से लोकप्रिय हुईं रिद्धिमा

    रिद्धिमा ने 2016 में धारावाहिक 'बहू हमारी रजनीकांत' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी और शानदार अदाकारी से रिद्धिमा ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई थी।

    इसी धारावाहिक से वह छोटे पर्दे पर लोकप्रिय हुई थीं। उन्हें वेब सीरीज 'यो कि हुआ ब्रो' में देखा गया।

    रिद्धिमा 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9' की सेकेंड रनर अप रहीं। धारावाहिक 'हैवान: द मॉन्स्टर' में रिद्धिमा ने अहम भूमिका निभाई।

    सफलता

    'नागिन' सीरीज ने खूब बटोरा दर्शकों का प्यार

    टीवी की दुनिया में 'नागिन' एक अलग ही कहानी लेकर आया है। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि इसके पांच सीजन आ चुके हैं।

    घर, गृहस्थी, कॉमेडी और लव स्टोरी के बाद एकता एक अलग ही स्टोरी सामने लेकर आईं और दर्शकों को उनका यह प्रयोग अच्छा लगा।

    'नागिन' के पहले सीजन में मौनी रॉय ने अहम भूमिका निभाई थी। प्रेम, दुश्मनी और बदले की कहानी के साथ 'नागिन 5' ने भी दर्शकों को खूब लुभाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मनोरंजन

    'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की रिलीज को पूरे हुए 9 साल, जानिए फिल्म से जुड़ी मजेदार बातें बॉलीवुड समाचार
    'किल बिल' का हिंदी रीमेक ला रहे अनुराग कश्यप, इस अभिनेत्री की हो सकती है एंट्री हॉलीवुड समाचार
    2022 तक फिल्म सेट पर वापस नहीं आएंगी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका की करेंगी देखभाल विराट कोहली
    रिया कपूर की अगली रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे हर्षवर्धन कपूर और अलाया एफ बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025