अध्ययन सुमन की फिल्म 'मैं न रहा मेरा' की रिलीज डेट बदली, क्या है नई तारीख?
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता और गायक अध्ययन सुमन की नई फिल्म 'मैं न रहा मेरा' की रिलीज की तारीख को बदल दिया गया है। इस फिल्म को पहले 23 अक्टूबर, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना था। हालांकि, अब इसकी तारीख बदलकर इसे दुनियाभर में 11 दिसंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा। ये एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है, जिसमें दिविता राय अध्ययन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये दिविता की डेब्यू फिल्म होगी।
फिल्म
प्रशंसकों को है फिल्म का बेसब्री से इंतजार
इस बदलाव की घोषणा सोशल मीडिया पर की गई है। फिल्म को संगानी ब्रदर्स मोशन पिक्चर्स के बैनर तले धर्मेश संगानी ने प्रोड्यूस किया है और अध्ययन खुद इसके निर्माता हैं।
इसके निर्देशक अमित कसारिया हैं और इसका संगीत राहुल नायर ने तैयार किया है। फिल्म की तारीख बदलने का कारण तो सामने नहीं आया है, लेकिन प्रशंसक 'हीरामंडी' के बाद अध्ययन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
फिल्म का गाना भी लोगों को पसंद आया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें फिल्म का पोस्टर
ADHYAYAN SUMAN - DIVITA RAI: 'MAIN NA RAHA MERA' GETS NEW RELEASE DATE... Earlier scheduled to arrive in cinemas on 23 Oct 2026, #MainNaRahaMera – starring #AdhyayanSuman and newcomer #DivitaRai – will now release in cinemas on 11 Dec 2026.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 13, 2026
Created by Adhyayan Suman, the film is… pic.twitter.com/JcsW9P4a5K