Loading...
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा को 100 बार किया प्रपोज, 'कॉफी विद करण' में खुली पोल
कॉफी विद करण का नया एपिसोड

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा को 100 बार किया प्रपोज, 'कॉफी विद करण' में खुली पोल

लेखन सयाली
Oct 18, 2026
03:50 pm

क्या है खबर?

करण जौहर के चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण' के 9वें और आखरी सीजन का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इसके दूसरे एपिसोड में अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना उनके मेहमान बनकर आने वाले हैं। हाल ही में इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें ये जोड़ा अपने शादी के प्रपोजल के बारे में बात करता नजर आया। विजय ने बताया कि रश्मिका ने उन्हें शादी के लिए 100 बार प्रपोज किया था।

प्रपोजल

रश्मिका ने एक साल तक शादी के लिए विजय को मनाया

प्रोमो की शुरुआत में करण विजय और रश्मिका का स्वागत करते हैं और उन्हें 'ब्लॉकबस्टर कपल' कहते हैं। करण जोड़े से पूछते हैं कि क्या कोई प्रपोजल दिया गया था।

इस पर रश्मिका के 'न' कहने पर विजय ने मजाकिया अंदाज में कहा, "रश्मिका ने कहा कि चलो शादी कर लेते हैं। मैंने उनसे कहा कि तुमने तो मुझसे लगभग 100 बार पूछा है।"

जवाब में अभिनेत्री ने कहा, "मैंने उनसे एक साल तक पूछा था।"

एपिसोड

शो में दिखी इस जोड़े की शानदार केमिस्ट्री

एपिसोड के प्रोमो में करण विजय से पूछते हैं कि रश्मिका के अलावा, किस अभिनेत्री के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री अच्छी है। इस पर रश्मिका का जवाब आता है, "कोई नहीं।"

विजय शादीशुदा जिंदगी के बारे में मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "शादी का पहला नियम है पत्नी की बात मान लो।" ये पहली बार है जब रश्मिका 'कॉफी विद करण' पर आ रही हैं, जबकि विजय शो के 7वें सीजन में अनन्या पांडे के साथ नजर आ चुके हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें प्रोमो

ADVERTISEMENT