NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने मुफ्त में किया था काम
    अगली खबर
    दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने मुफ्त में किया था काम
    दीपिका की फिल्म में रणवीर ने मुफ्त में किया काम

    दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने मुफ्त में किया था काम

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 15, 2023
    11:22 am

    क्या है खबर?

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक हैं। पर्दे पर दोनों का शानदार तालमेल नजर आता है। वहीं, असल जिंदगी में भी इनकी जोड़ी को कई प्रशंसक आदर्श मानते हैं।

    लंबे समय तक डेटिंग के बाद रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर, 2018 को अपने-अपने रीति-रिवाज से शादी रचाई थी।

    क्या आपको पता है दीपिका की एक फिल्म में रणवीर ने मुफ्त में उनके पति का किरदार निभाया था?

    खबर

    'फाइंडिंग फैनी' में रणवीर ने मुफ्त में किया काम

    दीपिका और रणवीर 'गोलियों की रासलीला- रामलीला', 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

    हालांकि, इनकी फिल्मों की सूची में एक ऐसी फिल्म भी शामिल है, जिसके बारे लोग कम ही चर्चा करते हैं।

    दीपिका की 2014 की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' में रणवीर ने उनके पति का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी भूमिका कुछ मिनटों की ही थी, जिसके लिए उन्होंने कोई पैसे नहीं लिए थे।

    बयान 

    फिल्म निर्देशक ने बताई थी यह बात

    एक पुराने इंटरव्यू में फिल्म निर्देशक होमी अडजानिया ने इस बात की पुष्टि की थी।

    उन्होंने बताया था, "रणवीर अच्छे दोस्त हैं। मैं उनको फाइंडिंग फैनी की कहानी सुना रहा था। उन्होंने कहा कि गाबो का किरदार वह निभाएंगे। वह हंस रहे थे, लेकिन वह गंभीर थे। मैंने उनसे कहा कि गोवा में उनका आधे दिन का काम होगा। हमें इतना मजा आया कि उनका काम खत्म होने के बाद भी वह एक हफ्ते वहां रुक गए थे।"

    फाइंडिंग फैनी 

    बुजुर्ग आदमी के पुराने प्यार को तलाशने की कहानी है फिल्म

    'फाइंडिंग फैनी' रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म है। फिल्म में दीपिका के साथ अर्जुन कपूर और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में हैं।

    फिल्म में नसीरुद्दीन का किरदार अपने पुराने प्यार को ढूंढने निकलता है। दीपिका और अर्जुन के किरदार उनकी मदद करते हैं।

    फिल्म में दीपिका एक ऐसी लड़की का किरदार निभाती हैं, जिसके पति की शादी के कुछ दिन बाद ही मौत हो जाती है। उनके पति की यह छोटी सी भूमिका रणवीर ने निभाई थी।

    दीपिका-रणवीर

    'कॉफी विद करण' के लिए चर्चा में रहे दीपिका-रणवीर

    दीपिका और रणवीर बीते दिनों 'कॉफी विद करण' के लिए चर्चा में थे। दोनों शादी के बाद पहली बार किसी शो में साथ में नजर आए थे। यहां उन्होंने करण जौहर को अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों के बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं।

    यहां रणवीर ने बताया कि उन्होंने 2015 में ही दीपिका को प्रपोज किया था और दोनों ने सगाई कर ली थी।

    इसके बाद 2018 में दोनों ने परिवार की मौजूदगी में इटली में शादी रचाई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दीपिका ने भी रणवीर की फिल्म '83' में कैमियो किया था। उन्होंने फिल्म में कपिल देव (रणवीर) की पत्नी का किरदार निभाया था। रणवीर की फिल्म 'सर्कस' में वह एक गाने में नजर आई थीं। उन्होंने ये दोनों फिल्में मुफ्त में की थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणवीर सिंह
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर

    रणवीर सिंह

    फरहान खान की 'डॉन 3' में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी, निर्माताओं ने किया संपर्क  कियारा आडवाणी
    आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' का हिस्सा बने करण जौहर और रणवीर सिंह  आर्यन खान
    रणवीर से पहले पर्दे पर ये अभिनेता बने डॉन, खूब  बजीं तालियां और सीटियां शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई जारी, जानिए कुल कारोबार  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    दीपिका पादुकोण

    रणबीर-दीपिका की 'ये जवानी है दीवानी' को 10 साल पूरे, अयान मुखर्जी ने साझा किया वीडियो  अयान मुखर्जी
    ऐश्वर्या से अनुष्का तक, ये हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियां; जानिए कितनी हैं संपत्ति बॉलीवुड समाचार
    'ये जवानी है दीवानी' के 10 साल पूरे होने पर साथ आए दीपिका-रणबीर, प्रशंसकों ने की सीक्वल की मांग  रणबीर कपूर
    सामंथा से पहले ये अभिनेत्रियां फिल्मों में बनीं अपने से बड़ी उम्र के कलाकार की मां सामंथा रुथ प्रभु

    बॉलीवुड समाचार

    'पिप्पा' में ईशान की बहन बनीं मृणाल ने किया दावा, बोलीं- बदल जाएंगे आलोचकों के सुर ईशान खट्टर
    'टाइगर 3' की सफलता सलमान खान के लिए क्यों जरूरी? जानिए पिछली फिल्मों का हाल सलमान खान
    शरत सक्सेना का खुलासा, बोले- आमिर की सिफारिश पर मिली 'गुलाम', लेकिन चौपट हो गया करियर आमिर खान
    आशुतोष राणा के ये बेहतरीन किरदार दर्शकों के जहन में आज भी बसे, आप भी देखें जन्मदिन विशेष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025