Page Loader
रणवीर सिंह को मिला 'सुपरस्टार ऑफ द डीकेड' अवॉर्ड, आदित्य चोपड़ा को किया समर्पित
अवॉर्ड लेते हुए भावुक हुए रणवीर सिंह (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

रणवीर सिंह को मिला 'सुपरस्टार ऑफ द डीकेड' अवॉर्ड, आदित्य चोपड़ा को किया समर्पित

Nov 20, 2022
08:34 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह बॉलीवुड के नए सुपरस्टार हैं। वह जहां भी जाते हैं, अपने अंदाज से छा जाते हैं। सिर्फ भारतीय सिनेमा ही नहीं, रणवीर धीमे-धीमे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। हाल ही में उन्हें प्रतिष्ठित मारकेश फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया था। बीते दिनों उन्हें फिल्मफेयर मीडिल ईस्ट अवॉर्ड में भी सम्मानित किया गया। यहां अवॉर्ड लेते हुए वह भावुक हो गए। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ यशराज फिल्म्स को धन्यवाद दिया।

अंदाज

मंच पर जाने से पहले छुए माता-पिता के पैर

हाल ही में दुबई में फिल्मफेयर मीडिल ईस्ट अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था। यहां रणवीर को 'सुपरस्टार ऑफ द डीकेड' अवॉर्ड से नवाजा गया। रणवीर यहां अपने माता-पिता के साथ मौजूद थे। मंच पर जाने से पहले उन्होंने दर्शकों का अभिवादन किया और अपने माता-पिता के पैर छुए। वहीं पास में गोविंदा और हेमा मालिनी भी बैठे थे। रणवीर ने उनका भी झुककर अभिवादन किया। उनके इस अंदाज की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।

भावुक

भावुक हुए रणवीर, माता-पिता के साथ आदित्य चोपड़ा को दिया श्रेय

पुरस्कार लेते हुए रणवीर भावुक हो गए। उन्होंने मंच से अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अपने माता-पिता को धन्यवाद दिया। रणवीर ने कहा, "मैं वादा करता हूं कि मैं अपनी जिंदगी के आखिर तक आपका मनोरंजन करता रहूंगा।" उन्होंने अपना पुरस्कार यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा को समर्पित करते हुए कहा, "उन्होंने मुझपर भरोसा किया जब किसी ने नहीं किया। उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे मेरा अगला शाहरुख खान मिल गया है।"

इंस्टाग्राम पोस्ट

भावुक हुए रणवीर

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

रणवीर ने 2010 की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 'लेडीज वर्सेज रिलीक बह्ल' जैसी फिल्म से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। भंसाली की फिल्में 'गोलियों की रासलीला- रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' से उन्होंने पर्दे पर राज किया।

अन्य सितारे

इन सितारों ने भी जीता पुरस्कार

इस समारोह में शहनाज गिल को 'राइजिंग स्टार ऑफ बॉलीवुड' का अवॉर्ड मिला। शहनाज ने अपना यह अवॉर्ड दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित किया। अर्जुन कपूर ने फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' के लिए 'ब्रेकथ्रू परफॉर्मर' का अवॉर्ड जीता। जाह्नवी कपूर को 'यूथ आइकॉन' का अवॉर्ड मिला। वाणी कपूर ने 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के लिए गेमचेंजर का अवॉर्ड जीता। हेमा मालिनी को यहां लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

संघर्ष

कास्टिंग काउट का शिकार हुए थे रणवीर

हाल ही में रणवीर मारकेश फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किए गए हैं। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में चौंकाने वाली बातें बताई थीं। रणवीर ने बताया था कि फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले उन्होंने कास्टिंग काउच का भी सामना किया था। उन्होंने बताया था कि एक बड़े प्रोड्यूसर ने अपनी पार्टी में बुलाकर उनके पीछे अपना कुत्ता छोड़ दिया था। इसके अलावा उनसे काफी अभद्र बातें भी की गई थीं।