NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित किया अपना फिल्मफेयर अवॉर्ड, भावुक हुए प्रशंसक
    मनोरंजन

    शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित किया अपना फिल्मफेयर अवॉर्ड, भावुक हुए प्रशंसक

    शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित किया अपना फिल्मफेयर अवॉर्ड, भावुक हुए प्रशंसक
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 20, 2022, 03:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित किया अपना फिल्मफेयर अवॉर्ड, भावुक हुए प्रशंसक
    शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shehnaazgill)

    अभिनेत्री और टीवी स्टार शहनाज गिल अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके प्रशंसक उनसे जितना प्यार करते हैं, उतनी ही वह भी उनके लिए समर्पित नजर आती हैं। प्रशंसकों के साथ उनके व्यवहार के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। हाल ही में शहनाज ने अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। यह अवॉर्ड लेते हुए शहनाज ने अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। प्रशंसक शहनाज के इस अंदाज पर भावुक हो गए।

    शहनाज ने फिर कहा- तू मेरा है और मेरा ही रहेगा

    दुबई में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट का आयोजन किया गया। यहां शहनाज को 'राइजिंग स्टार ऑफ बॉलीवुड' का सम्मान दिया गया। इस अवॉर्ड के लिए मंच पर आकर शहनाज ने कहा, "तू मेरा है और मेरा ही रहेगा।" शहनाज ने ये बात 'बिग बॉस' में सिद्धार्थ शुक्ला के लिए कही थी। उनका यह वीडियो काफी चर्चित हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपना पुरस्कार सिद्धार्थ को समर्पित किया और उन्हें इस लायक बनाने के लिए उनका धन्यवाद किया।

    फैन पेज पर शेयर हो रहा वीडियो

    PROUD MOMENT ✊

    Superstar @ishehnaaz_gill won THE RISING STAR AWARD GOES TO #SHEHNAAZGILL

    She dedicated this award to the one and only, the king of our hearts @sidharth_shukla

    SHEHNAAZ SLAYING FILMFAREME#ShehnaazGill #SidNaaz pic.twitter.com/8QTof5DpTw

    — 🌻Ritu🌻🇺🇲SidNaaz❤️ (@Ritu19791) November 19, 2022

    'बिग बॉस 13' में जमी थी शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी

    सिद्धार्थ और शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' में साथ में हिस्सा लिया था। शो में दोनों की नोकझोक खूब चर्चा में रहती थी। धीरे-धीरे प्रशंसक इनकी नोकझोक के दीवाने हो गए और इस जोड़ी को नाम दिया 'सिडनाज'। शहनाज कई मंचों पर सिद्धार्थ के लिए खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर कर चुकी हैं। 'बिग बॉस' से निकलने के बाद भी दोनों का रोमांस जारी रहा और दोनों अक्सर मंच साझा करते नजर आते थे।

    सलमान की फिल्म में नजर आएंगी शहनाज

    'बिग बॉस' में आने से पहले शहनाज पंजाबी मनोरंजन जगत का लोकप्रिय चेहरा रही हैं। 'बिग बॉस 13' ने उनकी लोकप्रियता को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा दिया। 'बिग बॉस' से निकलकर शहनाज ने बॉलीवुड के लिए खुद को तैयार किया और अपना मेकओवर भी किया। सिद्धार्थ की मौत ने उन्हें तोड़ दिया, लेकिन उन्होंने उतनी ही हिम्मत से वापसी की। वह सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

    सितंबर, 2021 में हो गया था सिद्धार्थ का निधन

    सिद्धार्थ टीवी का जानामाना चेहरा थे। उन्होंने 2008 में धारावाहिक 'बाबुल का अंगना छूटे ना' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। 2012 में 'बालिका वधू' से उन्हें नई पहचान मिली। रश्मि देसाई के साथ उनका शो 'दिल से दिल तक' भी लोकप्रिय रहा। 'बिग बॉस 13' ने उनकी लोकप्रियता को और ऊंचाई दी। वह इस शो के विनर भी रहे। 2 सितंबर, 2021 को दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ की मौत हो गई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    फिल्मफेयर अवॉर्ड
    सिद्धार्थ शुक्ला
    शहनाज गिल

    ताज़ा खबरें

    क्या हैं दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज MV गंगा विलास की खासियतें? नरेंद्र मोदी
    अबीर गोधवानी की हुई शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एंट्री टीवी शो
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये 5 ग्लूटेन फ्री व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    ऐपल के CEO टिम कुक की सैलरी में हुई 40% की कटौती ऐपल

    फिल्मफेयर अवॉर्ड

    फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2022 में वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' का जलवा, अभिषेक बच्चन भी बने विजेता वेब सीरीज
    रणवीर सिंह को मिला 'सुपरस्टार ऑफ द डीकेड' अवॉर्ड, आदित्य चोपड़ा को किया समर्पित रणवीर सिंह
    रणवीर सिंह और कृति सैनन ने जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022, देखिए विजेताओं की सूची बॉलीवुड समाचार
    फिल्मफेयर ने कंगना रनौत के आरोपों के बाद वापस लिया उनका नामांकन बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ शुक्ला

    सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन: असल में कैसे बनी थी 'सिडनाज' की जोड़ी? शहनाज गिल
    सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुईं शहनाज गिल, पोस्ट शेयर कर लिखा- मैं फिर मिलूंगी शहनाज गिल
    सिद्धार्थ शुक्ला से सोनाली फोगाट तक, दुनिया में नहीं रहे ये 'बिग बॉस' के प्रतिभागी सेलिब्रिटी गॉसिप
    सिद्धार्थ शुक्ला की पहली पुण्यतिथि पर बह्मकुमारी आश्रम पहुंचा परिवार, भावुक हुए प्रशंसक बॉलीवुड समाचार

    शहनाज गिल

    बिग बॉस 16: सलमान ने टीना और सुंबुल को बचाने के लिए शालीन को फंसाया बिग बॉस 16
    बिग बॉस 16: शहनाज गिल खास मेहमान के रूप में शो में होंगी शामिल बिग बॉस 16
    शहनाज गिल ने की टॉक शो की घोषणा, पहले मेहमान होंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखेंगे बॉक्सर विजेंदर सिंह सलमान खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023