Page Loader
रणवीर सिंह की 'सर्कस' जल्द OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें यह फिल्म 
'सर्कस' जल्द OTT पर देगी दस्तक (तस्वीर: इंस्टा/@itsrohitshetty)

रणवीर सिंह की 'सर्कस' जल्द OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें यह फिल्म 

Feb 02, 2023
02:31 pm

क्या है खबर?

23 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करती नहीं दिखा सकी। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुल 35.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर सकी। इसमें रणवीर के अलावा वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार हैं, लेकिन फिर भी यह दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। अब रोहित शेट्टी की यह फिल्म अपने OTT रिलीज के लिए तैयार है।

सर्कस

इस दिन OTT पर आएगी फिल्म 

जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' 17 फरवरी, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें, 'सर्कस' 2022 में बड़े बजट की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ट्वीट