Page Loader
रणवीर सिंह ने खरीदी नई टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानिए उनका गाड़ियों का कलेक्शन 
रणवीर सिंह ने खरीदी नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर

रणवीर सिंह ने खरीदी नई टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानिए उनका गाड़ियों का कलेक्शन 

Sep 27, 2023
05:15 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने लिए नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर कार खरीदी है, जो वर्तमान में उनके कार कलेक्शन में सबसे सस्ती गाड़ी है। रणवीर की इस नई कार का नंबर '6969' है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता की टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर का कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। रणवीर के गैरेज में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारें हैं। आइए एक नजर उनके कार कलेक्शन पर डालते हैं।

कार कलेक्शन 

रणवीर के पास हैं एक से बढ़कर एक गाड़ियां

रणवीर के कार कलेक्शन की सबसे महंगी कारें रेंज रोवर वोग हैं, जिसे उन्होंने साल 2019 में खरीदा था। भारत में इस कार की अनुमानित कीमत लगभग 4.38 करोड़ रुपये है। अभिनेता लेम्बोर्गिनी उरुस पियर कैप्सूल के मालिक हैं। इस गाड़ी की कीमत 3.15 करोड़ रुपये है। इसके अलावा रणवीर के पास एस्टन मार्टिन रैपिड S (3.9 करोड़ रुपये), जगुआर XJ L (99 लाख रुपये) और मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 (2.8 करोड़ रुपये) जैसी गाड़िया हैं।

आगामी फिल्में 

ये हैं रणवीर की आगामी फिल्में

रणवीर को पिछली बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था तो वहीं भारत में इसकी कमाई 150 करोड़ रुपये के नजदीक थी। आने वाले दिनों में रणवीर 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। अभिनेता 'डॉन 3' का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में दिखाई देंगे, जिसमें आलिया भट्ट भी हैं।