Page Loader
रणवीर सिंह के इस बैग ने खींचा ध्यान, कीमत 2 लाख रुपये से भी ज्यादा 
इतना महंगा बैग लिए हवाई अड्डे पर नजर आए रणवीर सिंह (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

रणवीर सिंह के इस बैग ने खींचा ध्यान, कीमत 2 लाख रुपये से भी ज्यादा 

Apr 03, 2024
01:57 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, रणवीर को हाल ही में मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया था, जहां वह काले रंग का लंबा कोर्ट पहने हुए नजर आए थे। इसके साथ रणवीर ने काले रंग का एक बैग भी कैरी किया था, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर के इस बैग की कीमत 2.4 लाख रुपये है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

रणवीर

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर

रणवीर को आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। अब रणवीर निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। अभिनेता इन दिनों इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। रणवीर के पास फरहान अख्तर की सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'डॉन' की तीसरी किस्त 'डॉन 3' भी है। इसमें उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।