रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ किए त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर के दर्शन, देखिए तस्वीर
क्या है खबर?
10 अप्रैल को अभिनेत्री रवीना टंडन महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
इस दौरान रवीना के साथ उनकी बेटी राशा थडानी भी मौजूद थीं। दोनों भक्ति में लीन नजर आई।
त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर के बाद रवीना ने ग्रुशनेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन किए।
रवीना ने इंस्टाग्राम पर त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर के दर्शन करते हुए बेटी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने 'ॐ नमः शिवाय' लिखा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीर
Actress Raveena Tandon and her daughter Rasha visited the Grushneshwar Jyotirlinga Temple and Trimbakeshwar Shiva Temple in Maharashtra. pic.twitter.com/HhwyAVl7Va
— IANS (@ians_india) April 10, 2024
रवीना
'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी रवीना
रवीना को इन दिनों मानव विज, चंदन रॉय सान्याल और सतीश कौशिक के साथ फिल्म 'पटना शुक्ला' में देखा जा रहा है।
यह फिल्म 29 मार्च 2024 को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। विवेक बुड़ाकोटी और राजेंद्र तिवारी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
अब रवीना फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, परेश रावल और दिशा पटानी भी नजर आएंगे।