रणबीर कपूर की 4,000 करोड़ी 'रामायण' का ऐतिहासिक धमाका, ऑस्कर म्यूजियम में दिखेगा देसी रंग
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' हॉलीवुड में इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फिल्म लॉस एंजिल्स के प्रतिष्ठित 'अकादमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स' के 'डेविड गेफेन थिएटर' में अपना भव्य वर्ल्ड प्रीमियर करने वाली चुनिंदा भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है। निर्माताओं ने इस भव्य प्रीमियर की तारीख 27 अक्टूबर तय की है, जहां हॉलीवुड और बॉलीवुड दिग्गजों की मौजूदगी में भारतीय सिनेमा के इस महाकाव्य का पहली बार वैश्विक मंच पर प्रदर्शन किया जाएगा
धमाल
'27 अक्टूबर को हॉलीवुड में 'रामायण' का धमाका
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में फिल्म के भव्य वर्ल्ड प्रीमियर की आधिकारिक घोषणा की है।
ये खास कार्यक्रम 'अकादमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स' में आयोजित होगा, जो सिनेमा के इतिहास, कला और विज्ञान को समर्पित बेहद प्रतिष्ठित संस्थान है।
बीते कई सालों में ऑस्कर और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की सफल मेजबानी के कारण ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री में इस संग्रहालय की एक खास और ऐतिहासिक पहचान बनी हुई है।
देसी रंग
रेड कार्पेट पर देसी स्वैग
ये प्रीमियर 'रामायण' के लिए एक बेहद खास मौका है, जिसके जरिए निर्माता इस भव्य भारतीय महाकाव्य को वैश्विक दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। खास बात है कि दिवाली के अवसर पर लॉस एंजिल्स में भी भारतीय त्योहार का रंग चढ़ेगा।
रेड कार्पेट पर उतरने वाले मेहमानों से पारंपरिक भारतीय लुक में आने की अपील की गई है। इस भव्य 3D प्रीमियर में हॉलीवुड सितारों, फिल्म निर्माता और अंतरराष्ट्रीय मीडिया समेत कुल 945 VIP मेहमान शिरकत करेंगे।