Page Loader
रणबीर कपूर ने BBC पत्रकार पर साधा निशाना, वीडियो वायरल
रणबीर कपूर ने BBC पत्रकार पर साधा निशाना

रणबीर कपूर ने BBC पत्रकार पर साधा निशाना, वीडियो वायरल

Feb 23, 2023
11:19 am

क्या है खबर?

रणबीर कपूर मौजूदा वक्त में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में रणबीर इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बुधवार को अभिनेता चंडीगढ़ में फिल्म का प्रचार करते दिखे, जहां उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के कमजोर प्रदर्शन पर BBC के एक पत्रकार पर निशाना साधा। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बयान

रणबीर ने किया 'पठान' का जिक्र

दरअसल, जब रणबीर से पूछा गया था कि बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के कमजोर प्रदर्शन पर उनकी राय क्या है तो इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, "आप क्या कह रहे हैं? आपने पठान का कलेक्शन नहीं देखा।" इसके बाद रणबीर ने पत्रकार से पूछा कि वह किस संस्था के लिए काम करती है। जब रिपोर्टर ने BBC का नाम लिया तो अभिनेता ने कहा, "आप लोगों के साथ भी कुछ गड़बड़ है। उसके बारे में क्या?"

BBC

जानिए क्या है मामला

बता दें कि 14 फरवरी को दिल्ली और मुंबई में BBC के दफ्तरों पर IT विभाग ने सर्वे किया था। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक BBC पर टैक्स में गड़बड़ी का आरोप लगा है। BBC ने ट्वीट कर कहा था, 'आयकर विभाग की टीम दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं। हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं। सर्वे का काम जारी है। इस दौरान टीम ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के लोगों के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए थे।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें रणबीर का वीडियो