NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सौरव गांगुली की बायोपिक में रणबीर कपूर निभाएंगे उनका किरदार- रिपोर्ट
    अगली खबर
    सौरव गांगुली की बायोपिक में रणबीर कपूर निभाएंगे उनका किरदार- रिपोर्ट
    सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर

    सौरव गांगुली की बायोपिक में रणबीर कपूर निभाएंगे उनका किरदार- रिपोर्ट

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 22, 2023
    07:58 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं। ऐसा लगता है प्रशंसकों का इंतजार जल्द ही खत्म होगा।

    हालिया खबर के अनुसार इस बायोपिक में गांगुली के किरदार के लिए रणबीर कपूर का नाम तय कर लिया गया है।

    रणबीर के प्रशंसक इस खबर से उत्साहित हैं तो कई लोगों का कहना है कि गांगुली के किरदार के लिए किसी बंगाली अभिनेता को लेना चाहिए।

    खबर

    जल्द ही कोलकाता जाएंगे रणबीर

    स्पोर्ट न्यूज पोर्टल रेवस्पोर्ट्स के मुताबिक गांगुली की बायोपिक के लिए रणबीर का नाम लगभग तय कर लिया गया है।

    इस फिल्म का निर्माण लव रंजन करेंगे।

    फिलहाल रणबीर या फिर निर्माताओं की तरफ से इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

    खबर है कि इस प्रोजेक्ट की तैयारी करने के लिए रणबीर जल्द ही गांगुली के घर जाएंगे। वह उनके क्लब और इडन गार्डन का भी दौरा करेंगे।

    संजू 

    'संजू' में संजय दत्त का किरदार निभाकर बटोरी थी प्रशंसा

    इससे पहले रणबीर ने संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में अभिनेता का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2018 में आई थी।

    फिल्म में संजय के हावभाव को उन्होंने हूबहू पर्दे पर उतारा था, जिसके लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली थी।

    उन्होंने संजय के अलग-अलग उम्र के पड़ावों को बेहतरीन तरीके से निभाया था।

    इसके बाद अगर रणबीर फिर से कोई बायोपिक करते हैं, तो उनसे प्रशंसकों और समीक्षकों की उम्मीदें दोगुनी होंगी।

    सौरव गांगुली 

    ऐसी होगी गांगुली की बायोपिक

    कुछ दिन पहले खबर आई थी कि गांगुली की बायोपिक की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है।

    सूत्रों की मानें तो इसके लिए 200 से 250 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

    फिल्म में गांगुली की शुरुआती जिंदगी से लेकर उनके BCCI अध्यक्ष बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा।

    फिल्म रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।

    'दादा' के नाम से मशहूर गांगुली ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है और कई युवाओं की प्रेरणा हैं।

    आगमी फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर 

    रणबीर पिछली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए थे।

    उनकी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

    इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

    रणबीर की यह फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होगी।

    अन्य बायोपिक

    चर्चित रहीं इन क्रिकेटरों की बायोपिक 

    इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी पर बनी 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को खूब पसंद किया गया था।

    पूर्व भारतीय कप्तान की इस बायोपिक में उनकी भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई थी। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी नजर आई थीं।

    2021 में कपिल देव पर आधारित फिल्म '83' आई थी। इसमें भारत के पहली बार क्रिकेट विश्वकप जीतने के सफर को दिखाया गया था।

    फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणबीर कपूर
    सौरव गांगुली
    बॉलीवुड समाचार
    बायोपिक

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में आएगी आफत  मानसून
    OpenAI ने कोडेक्स AI टूल में जोड़ा इंटरनेट फीचर, यूजर्स को मिल सकेंगे और बेहतर समाधान OpenAI
    कक्षा निर्माण घोटाले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से होगी पूछताछ, समन जारी मनीष सिसोदिया
    IPL 2025 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    रणबीर कपूर

    पहले बच्चे के माता-पिता बने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, बेटी का हुआ जन्म आलिया भट्ट
    आलिया भट्ट की बेटी का हो सकता है ये नाम, 3 साल पहले किया था ऐलान आलिया भट्ट
    दीपिका, रणबीर और सोनम ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, ऐसा रहा सफर दीपिका पादुकोण
    रणबीर कपूर जल्द लौटेंगे सेट पर, पिता बनने के बाद लंबी छुट्टी की थी चर्चा सेलिब्रिटी गॉसिप

    सौरव गांगुली

    भारतीय क्रिकेट में बड़े पदों पर हैं 1996 में टेस्ट डेब्यू करने वाले ये खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    कप्तानी विवाद पर कोहली और गांगुली के अलग-अलग दावे, जानिए पूरा मामला विराट कोहली
    विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर गांगुली ने दी प्रतिक्रिया, कहा- BCCI इससे निपट लेगी विराट कोहली
    सौरव गांगुली हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती BCCI

    बॉलीवुड समाचार

    'गदर 2' में नजर नहीं आएंगे 'गदर एक प्रेमकथा' के ये कलाकार गदर फिल्म
    5 करोड़ रुपये में तैयार हुआ था 'शहजादा' के आलीशान घर का सेट, जानिए खास बातें  शहजादा फिल्म
    'मिर्जापुर' के अभिनेता शाहनवाज प्रधान का दिल का दौरा पड़ने से निधन मिर्जापुर वेब सीरीज
    'पठान' के चौथे हफ्ते में भी बढ़े स्क्रीन, दुनियाभर में कमाए 980 करोड़ रुपये पठान फिल्म

    बायोपिक

    बिरसा मुंडा की बायोपिक से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे फिल्ममेकर पा रंजीत झारखंड
    क्या तय डेट को रिलीज नहीं हो पाएगी तापसी की 'शाबाश मिठू'? बॉलीवुड समाचार
    सबसे उम्रदराज IPL क्रिकेटर प्रवीण तांबे पर फिल्म बनाएंगे नीरज पांडे और शीतल भाटिया बॉलीवुड समाचार
    सबसे उम्रदराज IPL क्रिकेटर प्रवीण तांबे का रोल करेंगे श्रेयस तलपड़े बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025