LOADING...
रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का लगाया गले, यूं मनाया नए साल का जश्न; वीडियो देखिए 
रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया भट्ट का लगाया गले

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का लगाया गले, यूं मनाया नए साल का जश्न; वीडियो देखिए 

Jan 01, 2025
11:45 am

क्या है खबर?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीती रात पूरे परिवार के साथ नए साल का स्वागत किया। इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में आलिया और रणबीर की बेटी राहा की भी झलक दिख रही है। सोनी राजदान, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर भी इस जश्न में शामिल हुए। अब आलिया और रणबीर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो

प्रशंसक दे रहे तरह-तरह की प्रतिक्रिया

वीडियो में रणबीर को रात के 12 बजते ही आलिया के पास आते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को गले लगाकर खूब प्यारा लुटाया। इस वीडियो पर एक प्रशंसक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी।' एक अन्य ने लिखा, 'बहुत प्यारा।' आलिया और रणबीर ने नए साल में ट्यूनिंग की। दोनों ने काले रंग के कपड़े पहने थे। तस्वीरों में राहा अपने पिता रणबीर की गोद में नजर आ रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो