
रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' अंग्रेजी भाषा में भी हुई रिलीज, नेटफ्लिक्स पर देखें
क्या है खबर?
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर की फिल्म 'एनिमल' 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 556.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
गणतंत्र दिवस के मौके पर 'एनिमल' हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
अब इस फिल्म को आप इन पांच भाषाओं के अलावा अंग्रेजी में भी देख सकते हैं।
ट्विटर पोस्ट
अंग्रेजी भाषा में भी हुई रिलीज 'एनिमल'
#Animal Now Streaming in English. pic.twitter.com/BjoucWnsE3
— Nishit Shaw (@NishitShawHere) February 8, 2024
रणबीर
ये हैं रणबीर की आगामी फिल्में
'एनिमल' की सफलता के बाद अब दर्शक 'एनिमल पार्क' का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें रणबीर का खूंखार अवतार देखने को मिलेगा।
रणबीर के खाते से नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' भी जुड़ी है।
इसके अलावा रणबीर ने हाल ही में अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था, जिसका नाम 'लव एंड वॉर' रखा गया है।
इसमें वह आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संजय लीला भंसाली ने संभाला है।