Page Loader
नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए खूब मेहनत कर रहे रणबीर कपूर, वीडियो में देखिए झलक
'रामायण' के लिए खूब मेहनत कर रहे रणबीर कपूर

नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए खूब मेहनत कर रहे रणबीर कपूर, वीडियो में देखिए झलक

Apr 09, 2024
01:42 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' पिछले लंबे समय से चर्चा में है। अफवाहों का बाजार गर्म है कि फिल्म में इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में दिखाई देंगे। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 'रामायण' के लिए रणबीर खूब मेहनत कर रही हैं। उन्होंने राम के किरदार के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जिसकी झलक सामने आई है।

रामायण

वीडियो में दिखी राहा की झलक 

रणबीर का एक वीडियो वायरल वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ट्रेनर के साथ जमकर पसीना बहा रहे हैं। सामने आए वीडियो में रणबीर को साइकिल चलाते, वजन उठाते, जॉगिंग, कोर एक्सरसाइज और तैराकी करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में जहां रणबीर अलग-अलग एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं प्रशंसकों ने नैनी के साथ खेल रहीं राहा के ढूंढ लिया। इस वीडियो में अभिनेत्री आलिया भट्ट भी दिखाई दीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो