NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'रामायण': रवि दुबे ने रणबीर कपूर को बताया अपना बड़ा भाई, तारीफ में पढ़े कसीदे
    अगली खबर
    'रामायण': रवि दुबे ने रणबीर कपूर को बताया अपना बड़ा भाई, तारीफ में पढ़े कसीदे
    रवि दुबे ने की रणबीर कपूर की तारीफ

    'रामायण': रवि दुबे ने रणबीर कपूर को बताया अपना बड़ा भाई, तारीफ में पढ़े कसीदे

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Feb 13, 2025
    06:56 pm

    क्या है खबर?

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' पिछले लंबे समय से चर्चा में है। ऐलान होने के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है।

    फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम तो साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, वहीं लक्ष्मण के किरदार के लिए पहले ही रवि दुबे के नाम पर मुहर लग चुकी है।

    फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। अब रवि ने रणबीर की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

    बयान

    रवि ने रणबीर को बताया अपना भाई

    'रामायण' में रवि, रणबीर के छोटे भाई का किरदार निभा रहे हैं।

    पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में रवि ने कहा, "रणबीर, एक बेहद ही सहनशील और दयालु इंसान हैं। मैं आजतक अपने जीवन में ऐसे इंसान से नहीं मिला, जो इतना अच्छा हो। रणबीर काफी नरम दिल के हैं। वो मेरे बड़े भाई की तरह हैं। इतना ही नहीं, रणबीर बहुत गर्मजोशी से स्वागत करने वाले व्यक्ति हैं। वो मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं।"

    रामायण

    2 भागों में रिलीज होगी 'रामायण'

    रवि ने आगे कहा, "जब किसी को सफलता मिल जाती है तो उसके प्रशंसकों भी करोड़ों में होते हैं। रणबीर अपनी सफलता को अच्छे से संभाल रहे हैं। हर किसी के साथ उनका बर्ताव बहुत शानदार है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उनकी प्रशंसा करता हूं।"

    'रामायण' का पहला भाग दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म का दूसरा भाग ठीक एक बाद यानी 2027 में दिवाली के मौके पर ही दर्शकों के बीच आएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणबीर कपूर
    नितेश तिवारी

    ताज़ा खबरें

    WTC फाइनल: जोश हेजलवुड का दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    शिल्पा शेट्टी की 31 साल पहले आई वो फिल्म, जो बनी शाहरुख खान के लिए वरदान शिल्पा शेट्टी
    AI के मामले में पिछड़ने के बाद ऐपल पर दबाव, जानिए क्या बोले विश्लेषक  ऐपल
    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक पुलिस ने दी थी भीड़ बढ़ने की चेतावनी, DCP ने लिखा था पत्र कर्नाटक

    रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर बन गए बिजनेसमैन,  मां नीतू कपूर ने वीडियो के जरिए खोला राज नीतू कपूर
    IIFA 2024 में शाहरुख खान ने 'जवान' के लिए जीता पुरस्कार, रानी मुखर्जी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री IIFA
    रणबीर कपूर ने खरीदी नई चमचमाती गाड़ी, जानिए इसकी कीमत और उनकी गाड़ियों का कलेक्शन  बॉलीवुड समाचार
    'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे वेब सीरीज नेटफ्लिक्स

    नितेश तिवारी

    'रामायण' में रणबीर-आलिया को लेने से नाराज लोग, निर्देशक नितेश तिवारी को किया ट्रोल रणबीर कपूर
    नितेश तिवारी की 'रामायण' का इंतजार कर रहे ओम राउत, कहा- मैं काफी उत्साहित हूं  ओम राउत
    यश ने बॉलीवुड डेब्यू की ओर किया इशारा, क्या 'रामायण' का हो सकते हैं हिस्सा? बॉलीवुड समाचार
    'आदिपुरुष' का सबक: 'रामायण' पर नितेश तिवारी का बयान, सेंसर बोर्ड भी सचेत सेंसर बोर्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025