Loading...
रणबीर कपूर ने दुर्गा पूजा पंडाल में बिखेरा 'कबीरा' का जादू, हर्षदीप कौर संग जीता दिल
रणबीर कपूर ने गाया अपनी फिल्म का गाना

रणबीर कपूर ने दुर्गा पूजा पंडाल में बिखेरा 'कबीरा' का जादू, हर्षदीप कौर संग जीता दिल

लेखन सयाली
Oct 18, 2026
10:39 am

क्या है खबर?

बीते शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पुराने सुर छेड़कर प्रशंसकों को खुश कर दिया। अभिनेता समारोह के दौरान अपनी 2013 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का लोकप्रिय गाना 'कबीरा' गाते नजर आए। रणबीर ने पंडाल के सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सा लिया और मंच पर आकर गायिका हर्षदीप कौर के साथ अचानक सरप्राइज परफॉरमेंस देकर वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

रणबीर

हर्षदीप संग रणबीर ने दी परफॉरमेंस

लाल और सुनहरे कुर्ते में सजे रणबीर ने पंडाल पहुंचते ही पहले दुर्गा मां के दर्शन किए और उन्हें नमन किया। इसके बाद वह फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी समेत कई अन्य मेहमानों से मिले और तस्वीरें खिचवाईं।

अभिनेता ने प्रशंसकों को तब चौका दिया, जब वह अचानक मंच पर जा पहुंचे। उन्होंने माइक हाथ में लिया और हर्षदीप के साथ 'कबीरा' का साज छेड़ दिया। रणबीर की इस परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रहे हैं।

गाना

रणबीर की परफॉरमेंस रही शाम का मुख्य आकर्षण

रणबीर को गाते देख पंडाल में मौजूद लोग खुशी से झूम उठे, क्यूंकि उन्हें सालों बाद अपने 'रॉकस्टार' की झलक नजर आई। वह हर्षदीप के साथ गाते हैं और माइक को दर्शकों की तरफ भी करते हैं, ताकि वे भी उनका साथ दे सकें।

इस दौरान हर्षदीप वहां मौजूद लोगों से रणबीर और उनकी प्रस्तुति के लिए तालियां बजाने को कहती हैं। रणबीर ने गाने के मुश्किल हिस्से गाने की जिम्मेदारी हर्षदीप पर छोड़ी और गाने का पूरा आनंद लिया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें रणबीर की परफॉरमेंस

ADVERTISEMENT