NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज डेट का ऐलान, देखिए टीजर
    अगली खबर
    रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज डेट का ऐलान, देखिए टीजर
    रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज डेट जारी

    रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज डेट का ऐलान, देखिए टीजर

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 11, 2022
    12:43 pm

    क्या है खबर?

    रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' काफी समय से सुर्खियों में है। इसमें उन्हें एक ऐसे अवतार में देखा जाएगा, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

    पिछले काफी समय से दर्शक यह जानने को बेताब थे फिल्म रिलीज कब होगी। अब आखिरकार दर्शकों का यह इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है और यह भी साफ हो गया है कि फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर आएगी।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    घोषणा

    22 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    यशराज बैनर तले बनी 'शमशेरा' दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर आज इसका टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

    नई जानकारी के मुताबिक, फिल्म इस साल 22 जुलाई को रिलीज होगी, जबकि पहले खबर थी कि 'शमशेरा' 18 मार्च को पर्दे पर आएगी।

    अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    पोस्टर

    रणबीर के जन्मदिन पर जारी हुआ था उनका नया लुक

    पिछले साल 28 सितंबर को रणबीर के जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स ने एक पोस्टर साझा किया था, जिसमें एक्टर के लंबे बाल और आंखों में गुस्सा नजर आ रहा था।

    यशराज ने रणबीर का नया लुक शेयर कर लिखा था, लेजेंड अपनी छाप छोड़ेंगे। उनके इस लुक ने फिल्म को लेकर और उत्सुकता जगा दी थी।

    फिल्म से रिलीज हुआ रणबीर का फर्स्ट लुक भी दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस फिल्म में रणबीर दोहरी भूमिका में नजर आएंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    यशराज फिल्म्स के साथ रणबीर पहले भी काम कर चुके हैं। इस बैनर के साथ 'शमशेरा' रणबीर की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' और फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' के लिए यशराज के साथ जुड़ चुके हैं।

    स्टारकास्ट

    वाणी कपूर और संजय दत्त भी हैं फिल्म का हिस्सा

    फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। वाणी कपूर और संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वाणी एक नर्तकी की भूमिका में हैं, जो 'शमशेरा' की प्रेमिका है और संजय दत्त इसमें विलेन बने हैं।

    इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। यह फिल्म 1800 के दशक की एक डकैत जनजाति के बारे में है, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपने अधिकारों और स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा लिया था।

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे रणबीर

    'ब्रह्मास्त्र' रणबीर की आगामी बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर की जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी है। अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    निर्देशक लव रंजन की फिल्म में भी रणबीर मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, रणबीर की जोड़ीदार बनी हैं।

    रणबीर गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'एनिमल' से भी जुड़े हैं। इसमें उनकी जोड़ी परिणीति चोपड़ा के साथ बनी है। संदीप सिंह वांगा इस फिल्म के निर्देशक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    आयुष्मान की 'अनेक' की नई रिलीज डेट जारी, अब इस दिन पर्दे पर आएगी फिल्म आगामी फिल्में
    मार्वल स्टार एंथोनी मैकी के साथ हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में नजर आएंगी प्रियंका हॉलीवुड समाचार
    क्या कॉमेडी फिल्म में वरुण के साथ बनने वाली है पलक तिवारी की जोड़ी? वरुण धवन
    फिर टली करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग करण जौहर

    रणबीर कपूर

    बिना ऑडिशन के कोई फिल्म नहीं मिली, स्टार किड्स के साथ ऐसा नहीं होता- मल्लिका शेरावत बॉलीवुड समाचार
    फिर से एक फिल्म में साथ काम करने वाले हैं रणबीर कपूर और इम्तियाज अली- रिपोर्ट मुंबई
    आलिया-रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' के 10 टीजर और 13 मोशन पोस्टर्स को सेंसर बोर्ड की मंजूरी बॉलीवुड समाचार
    रणबीर और श्रद्धा अभिनीत लव रंजन की फिल्म की शूटिंग 20 जून से होगी शुरू मुंबई

    आगामी फिल्में

    श्रुति के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, फिल्म 'सालार' से सामने आया अभिनेत्री का लुक बॉलीवुड समाचार
    आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट बदली, अगले महीने इस दिन होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    सलमान की 'टाइगर 3' और शाहरुख की 'पठान' में काम करने को इच्छुक नहीं ऋतिक शाहरुख खान
    अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में बनाया आलीशान बंगला, पिता की याद में रखा नाम मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025