Page Loader
रणबीर कपूर की 'रामायण' 2 भागों में होगी रिलीज, जानिए दर्शकों के बीच कब आएगी फिल्म 
रणबीर कपूर की 'रामायण' 2 भागों में होगी रिलीज (तस्वीर: इंस्टाग्रामय@ranbir__kapoor82)

रणबीर कपूर की 'रामायण' 2 भागों में होगी रिलीज, जानिए दर्शकों के बीच कब आएगी फिल्म 

Nov 06, 2024
10:55 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' पिछले लंबे समय से चर्चा में है। ऐलान होने के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं माता सीता के अवतार में साई पल्लवी को देखने के लिए प्रशंसक बेताब हैं। अब खबर आ रही है कि 'रामायण' 2 भागों में रिलीज होगी। आइए जानते हैं यह फिल्म दर्शकों के बीच कब तक आएगी।

रिलीज तारीख

फिल्म से जुड़े कई सितारों का नाम 

'रामायण' का पहला भाग दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म का दूसरा भाग ठीक एक बाद यानी 2027 में दिवाली के मौके पर ही दर्शकों के बीच आएगा। इस फिल्म से कई सितारो का नाम जुड़ा है। 'KGF' स्टार यश इससे बतौर सह-निर्माता जुड़े हैं, वहीं वह इसमें रावण की भूमिका भी निभाने वाले हैं। सनी देओल फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे तो साउथ के स्टार विजय सेतुपति फिल्म में विभीषण की भूमिका में दिखेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर