Page Loader
रणबीर कपूर ने खरीदी 8 करोड़ रुपये की नई कार, अभिनेता के पास हैं ये गाड़ियां
रणबीर कपूर ने खरीदी 8 करोड़ रुपये की नई कार

रणबीर कपूर ने खरीदी 8 करोड़ रुपये की नई कार, अभिनेता के पास हैं ये गाड़ियां

Apr 03, 2024
04:18 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर ने हाल ही में खुद को उपहार में नई गाड़ी दी है। दरअसल, उन्होंने काली रंग की नई बेंटले कॉन्टिनेंटल खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाड़ी की कीमत 8 करोड़ रुपये है। रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर रणबीर का यह वीडियो साझा किया है।

रणबीर

रणबीर के पास हैं ये गाड़ियां

रणबीर ने इससे पहले नई रेंज रोवर खरीदी है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (1.6 करोड़ रुपये), लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट (87 लाख रुपये), मर्सिडीज-बेंज G63 AMG (2.14 करोड़ रुपये), ऑडी A8 L (1.56 करोड़ रुपये) और ऑडी R8 (2.72 करोड़ रुपये) जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। रणबीर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो