Page Loader
रणबीर कपूर ने खरीदी नई चमचमाती गाड़ी, जानिए इसकी कीमत और उनकी गाड़ियों का कलेक्शन 
रणबीर कपूर ने खरीदी नई चमचमाती गाड़ी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranbirkapooronline)

रणबीर कपूर ने खरीदी नई चमचमाती गाड़ी, जानिए इसकी कीमत और उनकी गाड़ियों का कलेक्शन 

Oct 03, 2024
02:37 pm

क्या है खबर?

अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में खुद को उपहार में नई चमचमाती गाड़ी दी है। उन्होंने काली रंग की बेंटले कॉन्टिनेंटल GT V8 खरीदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर की इस गाड़ी की कीमत 6 करोड़ रुपये है। हाल ही में रणबीर को मुंबई में देखा गया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मुंबई की सड़कों पर अपनी नई गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है।

कार कलेक्शन 

रणबीर के पास हैं ये गाड़ियां

रणबीर के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (1.6 करोड़ रुपये), लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट (87 लाख रुपये), मर्सिडीज-बेंज G63 AMG (2.14 करोड़ रुपये), ऑडी A8 L (1.56 करोड़ रुपये) और ऑडी R8 (2.72 करोड़ रुपये) जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। रणबीर की सबसे महंगी गाड़ी बेंटले कॉन्टिनेंटल है, जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह गाड़ी भी रणबीर ने इसी साल खरीदी थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो