NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिर पर्दे पर धमाल मचाएगी दीपिका और रणबीर की जोड़ी, भंसाली ने ऑफर किया बड़ा प्रोजेक्ट!
    फिर पर्दे पर धमाल मचाएगी दीपिका और रणबीर की जोड़ी, भंसाली ने ऑफर किया बड़ा प्रोजेक्ट!
    मनोरंजन

    फिर पर्दे पर धमाल मचाएगी दीपिका और रणबीर की जोड़ी, भंसाली ने ऑफर किया बड़ा प्रोजेक्ट!

    लेखन भावना साहनी
    May 07, 2020 | 02:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फिर पर्दे पर धमाल मचाएगी दीपिका और रणबीर की जोड़ी, भंसाली ने ऑफर किया बड़ा प्रोजेक्ट!

    कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए लॉकडाउन की वजह से सभी उद्योगों को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री भी इस समय बिल्कुल ठप्प पड़ी है। हालांकि, निर्माता-निर्देशक इस मुश्किल वक्त का बेहतर इस्तेमाल कर रहे हैं। कई डायरेक्टर्स ने अपनी अगली फिल्मों पर योजना बना रहे हैं। इन्हीं में से एक संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' भी है। उन्होंने अपनी इस फिल्म की स्टार कास्ट भी फाइनल कर ली है।

    भंसाली ने किया दीपिका और रणबीर को अप्रोच

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार भंसाली ने अपनी इस फिल्म के दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को अप्रोच करने की कोशिश की है। फिलहाल खबर है कि दोनों में से किसी भी सितारे ने इस पर हामी नहीं भरी है। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार भी नहीं किया है। रणबीर और दीपिका की जोड़ी को हमेशा ही पर्दे पर खूब पसंद किया गया है। इसी कारण अब भंसाली भी इनके साथ मिलकर पर्दे पर जादू बिखेरना चाहते हैं।

    इसलिए दीपिका और रणबीर के साथ फिल्म बनाने चाहते हैं भंसाली

    एक सूत्र के मुताबिक, भंसाली इससे पहले दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी के साथ 'गोलियों की रासलीला- रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में काम कर चुके हैं। इसलिए अब वह लगातार चौथी फिल्म भी इस जोड़ी को लेकर नहीं बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने दीपिका और रणबीर कपूर के साथ कुछ नया करने के बारे में सोचा। हालांकि, सूत्र ने बताया कि भंसाली भविष्य में दोबारा रणवीर सिंह के साथ काम जरूर करना चाहते हैं।

    भसांली के साथ पहली बार इन फिल्मों में नजर आए थे दीपिका और रणबीर

    गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2007 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवारिया' से की थी। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर ने भी अपना करियर शुरु किया था। जबकि दीपिका ने पहली बार भंसाली के साथ 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' में पहली बार काम किया था। फिल्म को खूब पसंद किया गया था।

    इस फिल्म की रीमेक है 'बैजू बावरा'

    यह फिल्म 1952 में आई 'बैजू बावरा' की रीमेक है। फिल्म में मीना कुमारी और भारत भूषण ने मुख्य किरदार निभाया था। इसे विक्रम भट्ट के दादा विजय भट्ट ने निर्देशित किया था। यह फिल्म संगीत पर आधारित थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में एक से एक बेहतरीन करीब दर्जनभर गाने सुनने को मिले। बैजू बावरा के बारे में कहा जाता है कि जब वह गाते थे तो पत्थर भी पिघल जाते थे।

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं भंसाली, दीपिका और रणबीर

    संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट को मुख्य किरदार में देखा जाएगा। वहीं दीपिका जल्द ही पति रणवीर सिंह के साथ '83' में दिखेंगी। इसके अलावा उनके पास 'इंटर्न' और शकुन बत्रा की एक फिल्म है जिसका अब तक नाम तय नहीं हुआ है। जबकि रणबीर को 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' में देखा जाने वाला है। इसके बाद वह लव रंजन की फिल्म में दिखेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    रणबीर कपूर
    संजय लीला भंसाली

    दीपिका पादुकोण

    क्या रणवीर सिंह की '83' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? मेकर्स ने दिया यह जवाब अक्षय कुमार
    लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारों को याद आया पुराना वक्त, शेयर की बचपन की खूबसूरत तस्वीरें करीना कपूर
    क्या म्यूजिक वीडियो में शाहरुख खान के साथ दिखेंगे ड्वेन ब्रावो? दिया ये जवाब शाहरुख खान
    एक दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करती ये बॉलीवुड हसीनाएं, खूब चर्चा में रहीं इनकी कैट-फाइट बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    कास्टिंग काउच को लेकर चित्रांगदा ने किया खुलासा, कहा- मेरा साथ भी हो चुका है ऐसा मनोरंजन
    अक्षय, सुनील और अजय ने धारावी रैपर्स से मिलाया हाथ, कोरोना के खिलाफ फिर आए आगे अक्षय कुमार
    जल्द शुरू होगा डिजिटल सिंगिंग रियलिटी शो, जज बनेंगे नेहा, सोनू और टोनी कक्कड़ मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा के पिता से चाकू की नोंक पर हुई लूटपाट दिल्ली पुलिस

    मनोरंजन

    क्रिस हेम्स्वर्थ और रणदीप हुड्डा की सुपरहिट फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' का बनेगा सीक्वल हॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष में जाकर फिल्म शूट करेंगे टॉम क्रूज, NASA ने किया कंफर्म नासा
    'रामायण' ने नहीं बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! इस टीवी शो से अभी भी पीछे टीवी शो
    जानिए अब कहां हैं 'उत्तर रामायण' में लव कुश का किरदार निभाने वाले अभिनेता बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर ने किया डॉक्टर्स का धन्यवाद बॉलीवुड समाचार
    इन बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी आखिरी फिल्म की रिलीज से पहले दुनिया को कह दिया अलविदा श्रीदेवी
    ऐसे ऋषि कपूर की ताकत बनकर हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं नीतू कपूर बॉलीवुड समाचार
    आलिया ने वीडियो कॉल के जरिए करवाए रिद्धिमा को पिता ऋषि कपूर के आखिरी दर्शन बॉलीवुड समाचार

    संजय लीला भंसाली

    तोड़ा जाएगा आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सेट, लॉकडाउन की वजह से लिया गया बड़ा फैसला बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस के बीच भंसाली ने की नए प्रोजेक्ट की तैयारी, फिर साथ दिखेंगे रणवीर-आलिया बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: फिल्मों के अलावा इन तरीकों से भी पैसे कमाती हैं आलिया भट्ट बॉलीवुड समाचार
    आलिया और रणबीर की शादी को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, जानें क्या बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023