LOADING...
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने क्रिसमस पर प्रशंसकों को दिया खूबसूरत तोहफा, दिखाया बेटी राहा का चेहरा
रणबीर और आलिया ने दिखाया बेटी राह का चेहरा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने क्रिसमस पर प्रशंसकों को दिया खूबसूरत तोहफा, दिखाया बेटी राहा का चेहरा

Dec 25, 2023
02:49 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के खास मौके पर अपने प्रशंसकों के एक बेहद खास तोहफा दिया है। दरअसल, उन्होंने पहली बार अपनी लाडली बेटी राहा कपूर का चेहरा मीडिया या कहें अपने प्रशंसकों को दिखाया है। रणबीर-आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों राहा को साथ लेकर एक क्रिसमस पार्टी से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो 

राहा

बहुत क्यूट हैं राहा 

रणबीर-आलिया पहली बार राहा को लेकर मीडिया के सामने आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है रणबीर, राहा को अपनी गोद में लेकर सभी पैपराजी से मिलवाते हैं। इस दौरान आलिया भी उनके साथ मौजूद हैं। पापा की गोद में राहा काफी शांत दिखीं। आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल, 2022 में अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। दोनों ने बीते साल 6 नवंबर को अपनी बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया था।