LOADING...
रणबीर-आलिया की बेटी राहा एक साल की हुई, दादी और नानी ने इस तरह दीं शुभकामनाएं 
एक साल की हुई रणबीर-आलिया की बेटी राहा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

रणबीर-आलिया की बेटी राहा एक साल की हुई, दादी और नानी ने इस तरह दीं शुभकामनाएं 

Nov 06, 2023
03:10 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों ने 14 अप्रैल, 2022 में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में 7 फेरे लिए थे। आलिया-रणबीर ने बीते साल अपनी बेटी राहा कपूर का इस दुनिया में स्वागत किया था और आज (6 नवंबर)राहा का पहला जन्मदिन है। इस खास मौके पर दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने राहा को एक साल की होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

बधाई

दादी-नानी ने कुछ इस तरह लुटाया अपना प्यार

नीतू ने लिखा, 'और इस तरह वह 1 साल की हो गई। मेरी अनमोल गुड़िया राहा को पहला जन्मदिन मुबारक हो। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।' सोनी ने लिखा, 'ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है कि आप हमारी दुनिया में आए। विश्वास नहीं हो रहा कि पूरा एक साल हो गया। जन्मदिन मुबारक हो प्रिय राहा। आपको जन्मदिन मुबारक हो।' बता दें, आलिया-रणबीर ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए इंस्टाग्राम पोस्ट