विजय-रश्मिका की 'रणबाली' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, 2 लाख से ज्यादा बिके टिकट
क्या है खबर?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फरवरी, 2026 में शादी के बाद, यह साथ में उनकी पहली फिल्म है जिसके लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इसका असर फिल्म की शुरुआती एडवांस बुकिंग पर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें इसने अब तक 2 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री कर डाली है। बता दें कि 'रणबाली' एक पीरियड एक्शन-ड्रामा है, जिसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है।
एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले 'रणबाली' ने छापे इतने करोड़
सैकनिल्क के मुताबिक, 'रणबाली' ने एडवांस बुकिंग में अब तक 2 लाख टिकट बेचकर ब्लॉक सीटों के साथ कुल 2.99 करोड़ और ब्लॉक सीटों के बिना 90.51 लाख रुपये की कमाई की है।
फिल्म ने पहले दिन ब्लॉक सीटों के साथ 85,000 से ज्यादा टिकट बेचे, जबकि ब्लॉक सीटों के बिना 61,000 से ज्यादा टिकट बिके हैं। ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म पहले दिन 1.14 करोड़ और ब्लॉक सीटों के बिना 80.75 लाख रुपये का सकल कलेक्शन कर चुकी है।
रिलीज
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
'रणबाली' ब्रिटिश राज के समय रायलसीमा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है, जिसमें विजय ने आदिवासी योद्धा सिंगनामाला बोब्बिली राणाबाली का किरदार निभाया है।
मशहूर हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू इसमें 'सर थियोडोर हेक्टर' का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इसका सामना तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' और राजकुमार राव अभिनीत 'प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी' के साथ होगा।