NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / निर्भया की मां आशा देवी का किरदार पर्दे पर उतारना चाहती हैं रामायण की 'सीता' दीपिका
    अगली खबर
    निर्भया की मां आशा देवी का किरदार पर्दे पर उतारना चाहती हैं रामायण की 'सीता' दीपिका

    निर्भया की मां आशा देवी का किरदार पर्दे पर उतारना चाहती हैं रामायण की 'सीता' दीपिका

    लेखन भावना साहनी
    Apr 20, 2020
    08:56 pm

    क्या है खबर?

    देशभर में लॉकडाउन होने के बाद जनता की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक की 'रामायण' का प्रसारण किया जा रहा है। ऐसे में इसकी स्टार कास्ट भी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।

    खासतौर से इसमें माता सीता, भगवान राम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सितारे अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं।

    अब नवभारत टाइम्स से बातचीत में दीपिका चिखलिया ने बॉलीवुड में वापसी पर बात की है।

    ख्वाइश

    निर्भया की मां का किरदार निभाना चाहती हैं दीपिका

    दीपिका का कहना है कि अगर कभी भी इंडस्ट्री में निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड पर फिल्म बनाई गई तो वह उनकी मां आशा देवी का किरदार पर्दे पर उतारना चाहेंगी।

    उन्होंने कहा, "निर्भया की मां हर दिन अपनी बेटी की मौत को जी रही होंगी। मैं हमेशा से ऐसी ही किसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी जिसका किरदार आशा देवी जैसा मजबूत और साहसी हो।"

    उनका कहना है कि इस पर फिल्म बनने से देश की महिलाएं जागरुक होंगी।

    बयान

    निर्भया केस के बारे में सोचकर भी कांप उठती हैं दीपिका

    दीपिका का कहना है, "मैने जिस दिन निर्भया की घटना के बारे में सुना, तभी से इसने मुझे परेशान कर दिया। इस केस से जुड़ी खबरे जब भी टीवी पर देखती थी तो आशा देवी का दर्द मुझे महसूस हुआ।"

    दीपिका ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि निर्भया और उसकी मां का दर्द हर औरत समझ सकती है। न्याय के लिए सात साल के लंबे वक्त में जाने उस मां को क्या कुछ नहीं सहना पड़ा होगा।"

    खुलासा

    इसलिए लंबे वक्त तक पर्दे से दूर रहीं दीपिका

    लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के सवाल पर दीपिका ने बताया कि उन पर घर की कई जिम्मेदारियां थी। जिन्हें केवल वही निभा सकती थीं।

    उस समय उनकी बेटी बहुत छोटी थी, लेकिन अब वह बड़ी हो गई है और अपना ध्यान खुद रख सकती है।

    इसीलिए अब दीपिका एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हो गई हैं।

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं दीपिका

    दीपिका को पिछली बार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' में यामी गौतम की मां के किरदार में देखा गया था।

    फिलहाल उन्हें जल्द ही सरोजिनी नायडू का किरदार पर्दे पर उतारते हुए देखा जाने वाला है। इसलिए वह इन दिनों इस पर काफी रिसर्च कर रही हैं।

    इसके अलावा दीपिका को अफजल गुरु की पत्नी पर बनी 'गालिब' में देखा जाने वाला है। यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    निर्भया गैंगरेप
    टीवी शो
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    पंकज त्रिपाठी बोले- सिनेमा का शौक तो बचपन से नहीं, पहली बार कब देखी थी फिल्म? पंकज त्रिपाठी
    IPL 2025: SRH के ट्रेविस हेड का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम MI: रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए 7,000 रन, 300 छक्के भी जड़े  रोहित शर्मा
    'हेरा फेरी' ही नहीं, बॉलीवुड की इन कॉमेडी फिल्मों की फ्रेंचाइजी के भी दीवाने हैं दर्शक हेरा फेरी 3 फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    मानवी गागरू हुईं कास्टिंग काउच की शिकार, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा मनोरंजन
    बॉलीवुड की इन फिल्मों की शूटिंग भी हुई, लेकिन आज तक रिलीज नहीं हो पाई आमिर खान
    'मसकली' के रीमिक्स वर्जन से खुश नहीं हैं एआर रहमान, बोले- ओरिजिनल गाने का लुत्फ उठाइए मनोरंजन
    कोरोना से जंग में सोनू सूद ने लिया बड़ा फैसला, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए खोला अपना होटल मनोरंजन

    निर्भया गैंगरेप

    निर्भया केस: दोषियों को फांसी देने के लिए 'जल्लाद' बनने को तैयार देश-विदेश के 15 लोग तिहाड़ जेल
    खारिज हुई निर्भया के दोषी की खुद को नाबालिग बताने की याचिका, वकील पर लगा जुर्माना दिल्ली
    निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को होगी फांसी, डेथ वारंट जारी दिल्ली
    निर्भया मामला: एक दोषी ने दायर की क्यूरेटिव पिटिशन, अब आगे क्या? दिल्ली

    टीवी शो

    ब्लैक ड्रेस में मलाइका ने बनाया दीवाना, कीमत इतनी कि दस स्मार्टफोन आ जाएं बॉलीवुड समाचार
    जहां किराए के एक कमरे में रहती थीं नेहा कक्कड़, आज वहीं बनवाया आलीशान बंगला इंस्टाग्राम
    'नागिन 4' से बाहर हुई जैस्मीन भसीन, 'बिग बॉस 13' की इस कंटेस्टेट ने ली जगह मनोरंजन
    OMG! क्या 'बिग बॉस' शो स्क्रिप्टेड है? माहिरा शर्मा ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    बेनफ्शा के साथ रिश्ता कंफर्म करने के बाद पहली बार बोले प्रियांक, कही ये बातें टीवी शो
    अमिताभ बच्चन की 'शंहशाह' का बनेगा रीमेक, फिल्म में रणवीर सिंह आएंगे नजर! बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड में फंसे मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के बीच भारती-हर्ष ला रहे हैं नया 'होम मेड शो', इस दिन से होगा शुरु कपिल शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025