Page Loader
31 साल बाद भारत में रिलीज हो रही 'रामायण', एनिमेशन में देख पाएंगे रामकथा 
भारत में रिलीज होगी 'रामायण' (तस्वीर: एक्स/@excelmovies)

31 साल बाद भारत में रिलीज हो रही 'रामायण', एनिमेशन में देख पाएंगे रामकथा 

Sep 19, 2024
04:35 pm

क्या है खबर?

भारत के महाकाव्या पर बनी एनिमेटिड फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' आखिरकार लंबे इंतजार के बाग भारत में रिलीज होने जा रही है। 1993 में आई यह फिल्म उस वक्त भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन अब 31 साल बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हिंदी के साथ-साथ आप इस फिल्म को अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में देख पाएंगे। फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है।

रामायण

18 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म 

'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' एक जापानी-भारतीय एनिमेटेड फिल्म है। दोनों देशों के सहयोग से इसे बनाया गया था। फिल्म का निर्माण भारत के राम मोहन और जापान के युगो साको ने किया था। इस फिल्म के हिंदी संस्करण में अरुण गोविल और अमरीश पुरी समेत कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। फिल्म को 18 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की IMDb पर 9.2 रेटिंग मिली है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट