
रणबीर कपूर की 'रामायण' का आधिकारिक ऐलान कब होगा? सामने आई ये जानकारी
क्या है खबर?
जब से फिल्म 'रामायण' का ऐलान हुआ है, प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी। 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए चुना गया है। अब ताजा खबर यह है कि 'रामायण' का आधिकारिक ऐलान जल्द होने वाला है।
रिपोर्ट
तैयार है फिल्म का टीजर
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' का आधिकारिक ऐलान 3 जुलाई को किया जाएगा। फिल्म का पहला लोगो भी इसी दिन लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'रामायण' का टीजर भी तैयार हो चुका है, लेकिन निर्माता अभी इसे रिलीज करने की योजना नहीं बना रहे हैं। 'रामायण' एक नहीं, बल्कि 2 भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा। इका दूसरा भाग दिवाली, 2027 में दर्शकों के बीच आएगा।
किरदार
'रामायण' में कौन निभाएगा किसका किरदार?
'रामायण' में सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। इसमें अभिनेत्री काजल अग्रवाल रावण (यश) की पत्नी मंदोदरी की भूमिका में नजर आएंगी। लक्ष्मण के किरदार के लिए पहले ही रवि दुबे के नाम पर मुहर लग चुकी है, वहीं फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान बनेंगे। विभीषण की भूमिका के लिए विजय सेतुपति को चुना गया है, वहीं रकुल प्रीत सिंह फिल्म में शूर्पणखा की भूमिका में दिखाई देंगी। राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।