Page Loader
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे रवि दुबे, यूं जताई खुशी 
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे रवि दुबे (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ravidubey2312)

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे रवि दुबे, यूं जताई खुशी 

Dec 05, 2024
03:55 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' ऐलान के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इसे लेकर आए दिन जानकारी सामने आती रहती है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम तो साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, वहीं लक्ष्णण की भूमिका के लिए काफी समय से रवि दुबे का नाम चर्चा में है। अब अभिनेता ने इस खबर पर मुहर लगा दी है कि वह फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं।

बयान 

रवि दुबे ने कही ये बात

कनेक्ट सिने को दिए एक इंटरव्यू में अपनी भूमिका की पुष्टि करते हुए रवि ने कहा, " फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहा हूं। आखिरकार मुझे इसका खुलासा करने के लिए निर्माताओं से अनुमति मिल गई है। मैंने इतने समय तक इस बारे में बात नहीं की क्योंकि मैं गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहता था। लक्ष्मण का किरदार निभाना एक सम्मान और जिम्मेदारी है। अपने भाई राम के प्रति उनकी भक्ति की मैं गहराई से प्रशंसा करता हूं।"

रामायण

2 भागों में रिलीज होगी फिल्म

'रामायण' का पहला दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म का दूसरा भाग ठीक एक बाद यानी 2027 में दिवाली के मौके पर ही दर्शकों के बीच आएगा। इस फिल्म से कई सितारो का नाम जुड़ा है। 'KGF' स्टार यश इससे बतौर सह-निर्माता जुड़े हैं, वहीं वह इसमें रावण की भूमिका भी निभाने वाले हैं। सनी देओल फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे तो साउथ के स्टार विजय सेतुपति फिल्म में विभीषण की भूमिका में दिखेंगे।