
'रामायण': पति रणबीर कपूर की पहली झलक देखकर गदगद हुईं आलिया भट्ट, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
जब से नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' का ऐलान हुआ है, प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। आखिरकार फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर खूब जंच रहे हैं, वहीं रावण के रूप में सुपरस्टार यश ने लोगों का दिल जीत लिया है। 'रामायण' की पहली झलक देखकर रणबीर की पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट गदगद हो गईं।
पोस्ट
कुछ चीजों को शब्दों की जरूरत नहीं होती- आलिया
आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'रामायण' का पहला प्रोमो वीडियो साझा किया है। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'कुछ चीजों को शब्दों की जरूरत नहीं होती। ऐसा लगता है कि यह किसी अविस्मरणीय चीज की शुरुआत है। दिवाली 2026- हम इंतजार कर रहे हैं।' बता दें कि 'रामायण' का पहला भाग दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म का दूसरा भाग 2027 में दिवाली के मौके पर आएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए आलिया का इंस्टाग्राम पोस्ट
#AliaBhatt via her insta post #Ramayana #RanbirKapoor pic.twitter.com/38tkk5quHG
— 🏹 (@premkinaiyyaaa) July 3, 2025