Page Loader
राम पोथिनेनी और पुरी जगन्नाध फिर आए साथ, 'आईस्मार्ट शंकर' के सीक्वल का किया ऐलान 
राम पोथिनेनी और पुरी जगन्नाध फिर आए साथ (तस्वीर: ट्विटर/@ramsayz)

राम पोथिनेनी और पुरी जगन्नाध फिर आए साथ, 'आईस्मार्ट शंकर' के सीक्वल का किया ऐलान 

Jul 10, 2023
12:34 pm

क्या है खबर?

साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई दक्षिण भारतीय सिनेमा का हिट फिल्म 'आईस्मार्ट शंकर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसमें राम पोथिनेनी मुख्य भूमिका में नजर आए थे, जबकि इसके निर्देशन की कमान पुरी जगन्नाध ने संभाली था। अब करीब 3 साल बाद निर्माताओं ने 'आईस्मार्ट शंकर' के सीक्वल का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम 'डबल आईस्मार्ट' रखा गया है। 'आईस्मार्ट शंकर' के सीक्वल के लिए फिर से पोथिनेनी और जगन्नाध एक साथ आए हैं।

पोथिनेनी

8 मार्च को रिलीज होगी फिल्म 

पोथिनेनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दोगुना मनोरंजन। दोगुना एक्शन। दोगुना पागलपन। हम वापस आ गये। डबल आईस्मार्ट मोड चालू।' इसके साथ निर्माताओं ने 'डबल आईस्मार्ट' की रिलीज तारीख का ऐलान भी कर दिया है। यह फिल्म महाशिवरात्रि के खास मौके पर 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'डबल आईस्मार्ट' को हिंदी सहित तमिल तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में जारी किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post