NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: राजकुमार राव ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब
    अगली खबर
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: राजकुमार राव ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब
    राजकुमार राव ने जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड (तस्वीर: ट्विटर/@filmfare)

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: राजकुमार राव ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 28, 2023
    01:50 am

    क्या है खबर?

    गुरुवार को 68वां फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह सितारों से सजा रहा।

    रंगारंग कार्यक्रम के साथ पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है और अब दर्शकों को इसके प्रसारण का इंतजार है।

    राजकुमार राव को उनकी फिल्म 'बधाई दो' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।

    'बधाई दो' पिछले साल चर्चा में रही थी और दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी।

    पुरस्कार के लिए राजकुमार को चुने जाने से उनके प्रशंसक भी बेहद खुश हैं।

    नामांकन 

    ये दिग्गज भी थे दावेदार

    नामांकन की सूची जारी होने के बाद प्रशंसक विजेता का नाम जानने के लिए खासा उत्सुक थे, क्योंकि रेस में कई दिग्गज कलाकार शामिल थे।

    राजकुमार के अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की दावेदारी के लिए अजय देवगन (दृश्यम 2), अमिताभ बच्चन (ऊंचाई), अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स), ऋतिक रोशन (विक्रम वेधा) और कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 2) के नाम भी शामिल थे।

    सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए राजकुमार ने पुरस्कार पर अपना कब्जा जमाया।

    ट्विटर पोस्ट

    राजकुमार राव बने विजेता

    Congratulations! 

    The Filmfare Award for Best Actor in a Leading Role (Male) goes to #RajkummarRao for #BadhaaiDo at the 68th #HyundaiFilmfareAwards 2023 with #MaharashtraTourism. pic.twitter.com/Q1e0VNWzZF

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    फिल्म

    समलैंगिकता पर आधारित थी फिल्म 

    समलैंगिकता पर आधारित इस फिल्म में राजकुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

    भूमि को भी इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड दिया गया है।

    फिल्म में राजकुमार एक पुलिसवाले के किरदार में थे, जो गे है। भूमि ने फिल्म में समलैंगिक लड़की की भूमिका निभाई थी।

    हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शीबा चड्ढा सहायक भूमिका में नजर आई थीं।

    शीबा ने भी सहायक भूमिका के लिए फिल्मफेयर अपने नाम किया।

    क्रिटिक्स

    संजय मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का पुरस्कार

    जहां कार्तिक ने लीड रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, वहीं संजय मिश्रा क्रिटिक्स की पसंद बनें।

    दिसंबर 2009 में आई फिल्म 'वध' के लिए संजय को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का पुरस्कार मिला।

    यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें संजय के साथ नीना गुप्ता भी नजर आई थीं।

    फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया था। संधू को भी इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार दिया गया।

    समारोह 

    शुक्रवार को प्रसारित होगा कार्यक्रम

    इस बार का फिल्मफेयर पुरस्कार दर्शकों के लिए खास रहा।

    इस बार शो को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान होस्ट करते नजर आए। उनके साथ मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना ने भी मंच की कमान संभाली।

    वहीं जाह्नवी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, विक्की कौशल और गोविंदा जैसे सितारों ने मंच पर अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए।

    इस कार्यक्रम का प्रसारण 28 अप्रैल को होगा। दर्शक इसे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर रात 9 बजे से देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फिल्मफेयर अवॉर्ड
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    फिल्मफेयर अवॉर्ड

    पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की तस्करी का आरोप पाकिस्तान समाचार
    फिल्मफेयर 2020: किस एक्टर के हाथ लगी बेस्ट डेब्यू की बाजी? बॉलीवुड समाचार
    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: किस फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड? अक्षय कुमार
    फिल्मफेयर 2020: इस बार कौन बना बेस्ट डायरेक्टर? मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ कपड़े चोरी करने और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला टीवी जगत की खबरें
    'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगे अर्जित तनेजा, बोले- सपना सच हो गया  खतरों के खिलाड़ी
    ऑस्कर 2024: 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, जानिए कब होगा आयोजन ऑस्कर पुरस्कार
    विद्या बालन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, भावुक हुईं अभिनेत्री  विद्या बालन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025