LOADING...
सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए राजकुमार राव ने कसी कमर, हो गया ऐलान
सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए तैयार राजकुमार राव

सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए राजकुमार राव ने कसी कमर, हो गया ऐलान

Apr 01, 2026
07:45 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेटराें की जिंदगी पर कई फिल्में बनी हैं, जिनमें 'MS धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और '83' भी शामिल हैं। अभिनेता राजकुमार राव भी इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साल 2025 में खबर आई थी कि वह सौरव गांगुली की बायोपिक में मुख्य अभिनेता होंगे। नई जानकारी है कि राजकुमार ने बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है। इसका ऐलान किसी और ने नहीं, बल्कि फिल्म निर्माता विक्रम आदित्य मोटवाने ने की है।

ऐलान

आदित्य मोटवाने ने पोस्ट के जरिए किया ऐलान

सौरव गांगुली की बायोपिक का निर्देशन करने वाले, निर्माता आदित्य ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें स्टेडियम में सौरव गांगुली स्टैंड की झलक देखने को मिलती है। कैप्शन दिया गया, 'अपनी सीट पर बैठ जाइए।' पोस्ट वायरल होने के बाद से फैंस भी बेहद उत्साहित हैं और अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वैरायटी इंडिया के मुताबिक, बायोपिक का निर्माण लव फिल्म्स कर रही है और राजकुमार इसमें भारतीय कप्तान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

शूटिंग

इन शहरों में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

साल 2026 की शुरुआत में खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग मार्च के आखिर में शुरू होगी। इसके लिए लोकेशन की रेकी शुरू कर दी गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, बायोपिक की शूटिंग मुंबई, कोलकाता और लंदन में बड़े स्तर पर होने की उम्मीद है। गांगुली के करीबी दोस्त और परियोजना के लेखकों में शामिल, संजय दास ने कथित तौर पर बताया है कि फिल्म विशेष रूप से क्रिकेटर की क्रांतिकारी कप्तानी पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Advertisement