NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राजकुमार हिरानी ने लगा दी मोहर, 'मुन्नाभाई 3' की स्क्रिप्ट पर कर रहे काम
    अगली खबर
    राजकुमार हिरानी ने लगा दी मोहर, 'मुन्नाभाई 3' की स्क्रिप्ट पर कर रहे काम
    'मुन्नाभाई 3' पर राजकुमार हिरानी ने दी जानकारी

    राजकुमार हिरानी ने लगा दी मोहर, 'मुन्नाभाई 3' की स्क्रिप्ट पर कर रहे काम

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 31, 2023
    07:25 pm

    क्या है खबर?

    राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' के लिए चर्चा में हैं।

    उनकी सफल फ्रैंचाइजी 'मुन्नाभाई' के तीसरे भाग का भी दर्शकों को इंतजार है। इस फिल्म को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं।

    खबर आई थी कि तीसरे भाग का नाम 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' होगा। हालांकि, इसकी अब तक घोषणा नहीं हुई। चर्चा थी कि 'डंकी' ठंडे बस्ते में गई इस फिल्म का ही एक हिस्सा है।

    अब हिरानी ने खुद 'मुन्नाभाई 3' को लेकर जानकारी दी है।

    खबर

    स्क्रिप्ट के लिए जूझ रहे हैं हिरानी

    पिंकविला को हिरानी ने बताया कि वह भी यह फिल्म बनाने के लिए उत्सुक हैं।

    उन्होंने कहा, "मैं भी यह फिल्म बनाना चाहता हूं। मैं लंबे समय से स्क्रिप्ट को लेकर जूझ रहा हूं। मेरे पास 'मुन्नाभाई 3' के कई अधूरी स्क्रिप्ट हैं। संजू (संजय दत्त) भी मुझे फोन करते रहते हैं और कहते हैं कि यह फिल्म बनाइए।"

    अरशद वारसी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि हिरानी अपनी स्क्रिप्ट को लेकर 200 प्रतिशत आश्वस्त होना चाहते हैं।

    विचार

    सिर्फ नाम भुनाने के लिए फिल्म नहीं बनाना चाहते हिरानी

    हिरानी ने आगे कहा, "मैं यह फिल्म बनाना चाहता हूं, लेकिन मैं कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहता हूं, जो एक स्तर से नीचे हो। मैं सिर्फ बनाने के लिए फिल्म नहीं बनाना चाहता कि चलो बना ली, मुन्नाभाई है, तो लोग चले आएंगे देखने के लिए। मैं ऐसा नहीं करना चाहता हूं।"

    उन्होंने कहा, "फिल्म का आइडिया अच्छा है, लेकिन उसे अच्छे से लिखा भी जाना चाहिए। हां, मैं और संजू किसी दिन यह फिल्म जरूर बनाएंगे।"

    मुन्नाभाई चले अमेरिका

    ऐसी थी 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' की कहानी

    'डंकी' और 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' की कहानी में समानता पर हिरानी ने प्रतिक्रिया दी।

    उन्होंने कहा, "वो बिल्कुल अलग कहानी थी। वो कहानी जॉर्ज बुश पर थी। उन दिनों बुश ने एक मुस्लिम विरोधी बयान दिया था। तो कहानी ऐसी थी कि उससे ये दोनों (मुन्ना और सर्किट) नाराज थे और उन्होंने योजना बनाई कि चलो अमेरिका चलते हैं और बुश को पकड़कर लाते हैं।"

    'डंकी' के बाद हिरानी 'मुन्नाभाई 3' की स्क्रिप्ट को पूरा करना चाहते हैं।

    फ्रैंचाइज

    2003 में आई थी 'मुन्नाभाई MBBS'

    हिरानी की 'मुन्नाभाई MBBS' ने 2003 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसमें संजय फर्जी डॉक्टर मुन्नाभाई और अरशद, उसके दोस्त सर्किट के किरदार में नजर आए थे।

    दोनों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    इसके बाद 2006 में 'लगे रहो मुन्नाभाई' आई, जिसे भी दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया। हिरानी की दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं।

    ये दोनों फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'मुन्नाभाई MBBS' में संजय की जगह शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने कुछ महीने तक फिल्म की तैयारी भी की थी। बाद में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई थी। इसकी सर्जरी के कारण उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजकुमार हिरानी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    राजकुमार हिरानी

    क्या राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आएंगी ये तीन अभिनेत्रियां? शाहरुख खान
    राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान अभिनीत राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट हुई तैयार बॉलीवुड समाचार
    गैरकानूनी इमिग्रेशन पर आधारित होगी शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    तृप्ति डिमरी के 'आशिकी 3' से जुड़ने की खबरों को मुकेश भट्ट ने बताया बकवास तृप्ति डिमरी
    शाहरुख खान ने किया खुलासा, बताया क्यों नहीं बने 'मुन्नाभाई MBBS' और '3 इडियट्स' का हिस्सा शाहरुख खान
    सुकेश चंद्रशेखर ने किया जैकलीन फर्नांडिस को मैसेज नहीं भेजने का दावा, CBI जांच की मांग सुकेश चंद्रशेखर
    #AskSRK: शाहरुख नहीं होते 'बकवास' टिप्पणियों से परेशान, सलमान को बधाई न देने की बताई वजह शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025