NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राजकुमार और भूमि की 'बधाई दो' 2022 में गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर होगी रिलीज
    मनोरंजन

    राजकुमार और भूमि की 'बधाई दो' 2022 में गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर होगी रिलीज

    राजकुमार और भूमि की 'बधाई दो' 2022 में गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर होगी रिलीज
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 30, 2021, 01:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राजकुमार और भूमि की 'बधाई दो' 2022 में गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर होगी रिलीज
    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर

    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर बॉलीवुड के शानदार कलाकार हैं। ये दोनों कई फिल्मों के प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। राजकुमार और भूमि पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'बधाई दो' को लेकर चर्चा में हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के वीकेंड में रिलीज होगी। हालांकि, फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

    समीक्षक तरण आदर्श ने शेयर की जानकारी

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'राजकुमार और भूमि अभिनीत 'बधाई दो' 2022 में गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर रिलीज होगी। यह 'बधाई हो' की फ्रेंचाइजी को आगे ले जाती है। फिल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है। इस फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स के सौजन्य से किया गया है।' 'बधाई हो' 2018 में आई एक सुपरहिट फिल्म थी।

    यहां देखिए तरण आदर्श का ट्विटर पोस्ट

    RAJKUMMAR RAO - BHUMI PEDNEKAR: 'BADHAAI DO' ON REPUBLIC DAY WEEKEND... #BadhaaiDo - starring #RajkummarRao and #BhumiPednekar - to release on #RepublicDay weekend 2022... Takes #BadhaaiHo franchise forward... Directed by #HarshavardhanKulkarni... Produced by #JungleePictures. pic.twitter.com/7TawGLwNbO

    — taran adarsh (@taran_adarsh) October 30, 2021

    इन भूमिकाओं में दिखेंगे राजकुमार और भूमि

    राजकुमार और भूमि के अलावा फिल्म में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नितीश पांडे और शशि भूषण जैसे अनुभवी कलाकारों की टुकड़ी भी शामिल है। इस फिल्म में पहली बार राजकुमार और भूमि स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। राजकुमार एक महिला पुलिस थाने में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे। वहीं, भूमि फिल्म में एक पीटी शिक्षक की भूमिका निभा रही हैं। इन दोनों को एक अनोखे अवतार में देखा जाएगा।

    अक्षत घिल्डियाल ने किया फिल्म का लेखन

    इस फिल्म को 'बधाई हो' के लेखक अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है। इस बार लेखन में उनका साथ सुमन अधिकारी भी दे रहे हैं। फिल्म को बनाने और कहानी का आइडिया भी सुमन ने ही अक्षत को दिया था। उनकी जंगली पिक्चर्स से अच्छी बातचीत है, ऐसे में अक्षत ने इस फिल्म का प्रस्ताव उनके सामने रखा और जंगली को यह पसंद भी आई थी। 2015 में आई फिल्म 'हंटर' का निर्देशन डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी ने ही किया था।

    ऐसी है ऑरिजनल फिल्म 'बधाई हो'

    ऐसी है ऑरिजनल फिल्म 'बधाई हो'

    'बधाई हो' में अभिनेता आयुष्मान खुराना को लीड रोल में देखा गया था। उनके अलावा सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव और सुरेखा सीकरी को भी मुख्य किरदारों में देखा गया था। फिल्म में एक ऐसे विषय को चुना को गया है, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अब देखना यह है कि 'बधाई दो' को दर्शकों का कितना प्यार मिल पाता है। कहा जा रहा है कि एक बार फिर कॉमेडी का धमाल देखने को मिलेगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव
    भूमि पेडनेकर
    बधाई हो फिल्म

    ताज़ा खबरें

    लेम्बोर्गिनी उरुस-S की डिलीवरी शुरू, पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है गाड़ी लेम्बोर्गिनी
    टी-20 विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, नियमित कप्तान निकेर्क बाहर महिला टी-20 विश्व कप
    श्रीलंका जैसी सकती है पाकिस्तान की स्थिति, आर्थिक संकट के बीच पूर्व अर्थशास्त्री ने चेताया पाकिस्तान समाचार
    हॉकी: रैंकिंग में नंबर एक टीम बनी विश्व चैंपियन जर्मनी, भारत छठे स्थान पर बरकरार  हॉकी समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    इब्राहिम खान की अभिनय में एंट्री, फरवरी से शुरू करेंगे अपनी पहली फिल्म की शूटिंग इब्राहिम अली खान
    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा
    अंकित गुप्ता का कास्टिंग काउच पर खुलासा, काम के बदले कही गई थी "समझौते" की बात कास्टिंग काउच
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' 10 फरवरी को नहीं होगी रिलीज, बदली गई तारीख कार्तिक आर्यन

    राजकुमार राव

    राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' को लेकर साझा किया ताजा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग स्त्री फिल्म
    बी प्राक के 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, राजकुमार राव और नोरा फतेही नजर आएंगे नोरा फतेही
    भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) से निकले कई नामचीन कलाकार, जानिए इसका इतिहास पुणे
    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी वरुण धवन

    भूमि पेडनेकर

    भूमि पेडनेकर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'अफवाह' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार
    कंगना से कृति तक, इस साल बड़ी अभिनेत्रियां लेकर आ रहीं ये फिल्में कंगना रनौत
    भूमि पेडनेकर की इस साल आएंगी एक के बाद एक ये पांच फिल्में आगामी फिल्में
    विक्की कौशल ने गंभीर फिल्में छोड़ 'गोविंदा नाम मेरा' क्यों साइन की? बताई वजह विक्की कौशल

    बधाई हो फिल्म

    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों से आयुष्मान खुराना ने बनाई खास पहचान जन्मदिन विशेष
    'बधाई हो' के बाद आ रही है 'बधाई दो', पहली बार भूमि-राजकुमार साथ करेंगे काम बॉलीवुड समाचार
    दिग्गज अदाकारा सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक, ICU में भर्ती बॉलीवुड समाचार
    'बधाई हो' का बनेगा सीक्वल 'बधाई दो', पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे राजकुमार और भूमि बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023