रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज, निर्माताओं के फैसले की वजह क्या?
क्या है खबर?
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' अपनी रिलीज के करीब है। इससे पहले हिंदी पट्टी के दर्शकों के लिए एक चौंकाने वाला अपडेट आया है जिसके अनुसार फिल्म हिंदी भाषा में, खासकर PVR, INOX और सिनेपोलिस में रिलीज नहीं होगी। निर्माताओं की योजना है कि वह 'जेलर 2' का हिंदी में डब किया हुआ संस्करण सिनेमाघरों की बजाए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे। इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
योजना
4 हफ्ते बाद OTT पर मिलेगा 'जेलर 2' देखने का मौका
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, प्रदर्शकों ने स्क्रीन से बातचीत में बताया कि जो दर्शक 'जेलर 2' को हिंदी में देखना चाहते हैं, उन्हें इसकी OTT रिलीज का इंतजार करना होगा।
उन्होंने आगे बताया कि फिल्म के प्रोडक्शन हाउस, सन पिक्चर्स ने एक प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म के साथ समझौता किया है, जिससे 'जेलर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 4 सप्ताह के अंदर ही सभी भाषाओं (हिंदी समेत) में स्ट्रीमिंग पर रिलीज किया जा सके।
रिलीज
इस हफ्ते रिलीज के लिए तैयार है 'जेलर 2'
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित, 'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ-साथ एसजे सूर्या, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी मौजूद हैं। मोहनलाल और शिव राजकुमार ने कैमियाे किया है और ऋतिक रोशन के कैमियो की चर्चा भी है।
फिल्म में हिंदी सितारों के होने के बावजूद निर्माता इसे हिंदी में सिनेमाघरों में उतारने के मूड में नहीं हैं।
यही कारण है कि बुकमायशो पर हिंदी संस्करण का वेन्यू और समय नहीं दिख रहा। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।