रजनीकांत की 'जेलर 2' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, मिला ये प्रमाणपत्र
क्या है खबर?
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड CBFC) ने इस पैन-इंडिया फिल्म का प्रमाणीकरण करते हुए निर्माताओं को प्रमाणपत्र सौंप दिया है। इसके दृश्यों में कोई भी काट-छांट करने की बात सामने नहीं आई है। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसे UA 16+ का प्रमाणपत्र मिला है। इसके मुताबिक, सिर्फ 16 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले दर्शकों को फिल्म देखने की मंजूरी होगी।
अवधि
2 घंटे से लंबी होगी रजनीकांत की फिल्म
वैरायटी इंडिया के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 4 अक्टूबर को 'जेलर 2' का प्रमाणीकरण करते हुए इसे UA 16+ प्रमाणपत्र से नवाजा है। इसके अनुसार, फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 45 मिनट की बताई गई है।
यह 2023 में आई 'जेलर' से 3 मिनट कम है, जिसकी कुल अवधि 2 घंटे और 48 मिनट थी।
हालांकि, फिल्म के ट्रेलर से स्पष्ट है कि सीक्वल में और भी ज्यादा एक्शन, हंगामा और सबसे बढ़कर रजनीकांत का जलवा देखने को मिलेगा।
रिलीज
जानिए कब रिलीज हो रही है 'जेलर 2'
सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'जेलर 2' 15 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
इसके जरिए अभिनेता अपने किरदार मुथुवेल पांडियन उर्फ टाइगर के रूप में दमदार वापसी कर रहे हैं, जिसकी झलक फिल्म के ट्रेलर से मिल चुकी है।
सुपरस्टार सूर्या भी इसका हिस्सा हैं और उन्होंने खलनायक का किरदार निभाया है। मोहनलाल और शिव राजकुमार इसमें कैमियो करते हुए नजर आए हैं।
अभिनेत्री विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी फिल्म में हैं।