Page Loader
सुपरस्टार रजनीकांत की 'लाल सलाम' की शूटिंग खत्म, ऐश्वर्या रजनीकांत ने साझा की तस्वीर
सुपरस्टार रजनीकांत की 'लाल सलाम' की शूटिंग खत्म (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aishwaryarajini)

सुपरस्टार रजनीकांत की 'लाल सलाम' की शूटिंग खत्म, ऐश्वर्या रजनीकांत ने साझा की तस्वीर

Jul 12, 2023
03:25 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे, जिसमें 'जेलर' और टीजे ज्ञानवेल की 'थलाइवर 170' शामिल है। इसके अलावा 'लाल सलाम' उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि 'लाल सलाम' का निर्देशन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत कर रही हैं। अब 'लाल सलाम' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस खबर की जानकारी खुद ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

रजनीकांत

कैमियो में नजर आएंगे रजनीकांत

ऐश्वर्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने पिता रजनीकांत समेत पूरी टीम के साथ नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आपके साथ फिल्म बनाना एक चमत्कार है और आप शुद्ध जादुई अप्पा हैं। लाल सलाम मोइदीन भाई।' 'लाल सलाम' में थलाइवा मुख्य भूमिका में नहीं बल्कि कैमियो करते दिखाई देंगे। फिल्म में विक्रांत और विष्णु विशाल अहम भूमिकाओं में हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर