Page Loader
'कुली' से रजनीकांत का पहली झलक आई सामने, दिखा धांसू अवतार
'कुली' से रजनीकांत का पहली झलक आई सामने (तस्वीर: एक्स/@rajinikanth)

'कुली' से रजनीकांत का पहली झलक आई सामने, दिखा धांसू अवतार

Jun 27, 2024
04:59 pm

क्या है खबर?

'जेलर' और 'लाल सलाम' की सफलता के बाद अब अभिनेता रजनीकांत फिल्म 'कुली' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन की बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन भी अहम किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान लोकेश कनगराज ने संभाली है। यह लोकेश और रजनीकांत के बीच पहला सहयोग है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब 'कुली' से रजनीकांत की पहली झलक सामने आ गई है।

कुली

फिल्म के टीजर को मिला खूब प्यार

रजनीकांत के प्रशंसक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासकर टीजर के बाद उनकी बेताबी बढ़ गई है। फिल्म को IMAX प्रारूप में शूट किया जाएगा। हालांकि, अभी इस फिल्म की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। इसके अलावा रजनीकांत जल्द अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'वेट्टैयन' में दिखाई देंगे। इस फिल्म के जरिए रजनीकांत और अमिताभ लगभग 33 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 10 अटक्बूर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर