Page Loader
राज कपूर ने इस अभिनेत्री के साथ लगभग 16 फिल्मों में किया काम, खूब जमी जोड़ी
नरगिस के साथ राज कपूर ने बनाई सबसे ज्यादा फिल्में

राज कपूर ने इस अभिनेत्री के साथ लगभग 16 फिल्मों में किया काम, खूब जमी जोड़ी

Dec 12, 2024
06:11 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के शो मैन यानी राज कपूर की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, 14 दिसंबर, 2024 को उनकी 100वीं जयंती मनाई जा रही है। राज कपूर की जयंती के मौके पर कपूर खानदान एक भव्य आयोजन की तैयार कर रहा है, जिसमें उनकी बहुचर्चित फिल्में दिखाई जाएंगी। क्या आप जानते हैं राज कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री नरगिस दत्त के साथ एक के बाद एक लगातार लगभग 16 फिल्मों में साथ काम किया था?

नरगिस

नरगिस और राज कपूर की जोड़ी को मिला खूब प्यार 

राज कपूर ने अपने फिल्मी करियर में हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं। नरगिस के साथ उनकी जोड़ी को प्रशंसक खूब पसंद करते थे। दोनों ने लगभग 16 फिल्मों में साथ काम किया था। असल में भी राज कपूर और नरगिस एक-दूजे से प्यार करने लगे थे। हालांकि, 60 के दशक बाद दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो गईं। एक साथ 16 फिल्में देने वाले ये कलाकार दोबारा एक-दूसरे के साथ कभी काम करते नजर नहीं आए।

फिल्में

नरगिस और राज कपूर ने इन फिल्मों में किया साथ काम 

जब नरगिस 16 साल की थीं, तब उनकी मुलाकात राज कपूर से हुई। ये दोनों पहली बार फिल्म 'आग' में साथ नजर आए थे। इसके बाद राज कपूर और नरगिस की जोड़ी पर्दे पर हिट हो गई और दोनों ने साथ में 'अंदाज', 'आवारा', 'बरसात', 'आग', 'आह' और 'श्री 420' सहित कई हिट फिल्मों में काम किया। साल 1956 में नरगिस और राज कपूर की साथ में आखिरी फिल्म 'चोरी चोरी' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।