स्मिता पाटिल की याद में भावुक हुए पति राज बब्बर- मुझे उनकी बहुत याद आती है
क्या है खबर?
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता राज बब्बर ने अपनी दिवंगत पत्नी व अभिनेत्री स्मिता पाटिल को उनकी 71वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। शनिवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने स्मिता की प्रतिभा और स्थायी विरासत को सराहा। राज ने कहा कि स्मिता बहुत भावुक और संवेदनशील इंसान थीं, यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती थी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वो स्मिता को बहुत याद करते हैं।
पोस्ट
दिल छू लेगा राज का भावुक पोस्ट
अपने पोस्ट में राज ने लिखा, 'स्मिता का सफर बहुत ही कम समय का रहा, लेकिन उनकी कला ने एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने केवल किरदारों को निभाया ही नहीं, बल्कि उनकी आत्मा में जान फूंक दी। मुझे उनकी याद आती है। उनका अपनापन, उनकी असाधारण प्रतिभा और वह सब कुछ, जो उन्हें इतना खास बनाता था।'
पोस्ट में राज ने स्मिता की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें वो नीली साड़ी पहने मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
श्रद्धांजलि
उनकी विरासत आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है- राज
राज ने आगे लिखा, 'स्मिता पाटिल को उनकी जयंती पर याद करते हुए। उनकी विरासत आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है, प्रभावित करती है और उनसे गहराई से जुड़ती है। कलाकार दुनिया से तब चले जाते हैं, जब उन्हें बुला लिया जाता है। हालांकि, स्मिता अपने पीछे अपना एक हिस्सा उन सभी लोगों के दिलों में छोड़ गईं, जिन्हें उन्होंने छुआ था।'
13 दिसंबर, 1986 को प्रसव संबंधी गंभीर जटिलताओं के चलते स्मिता का निधन हो गया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Smita had a rare sensitivity. Though her journey was tragically brief, her artistry left an indelible imprint. She didn’t merely portray characters - she breathed life into their very souls.
— Raj Babbar (@RajBabbar23) October 17, 2026
I miss her. Her warmth, her extraordinary talent, and everything that made her so… pic.twitter.com/lOe8BTtaWl