NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ये रहा आर माधवन की पिछली 5 हिंदी का लेखा-जोखा, 3 ब्लॉकबस्टर और 2 फ्लॉप
    अगली खबर
    ये रहा आर माधवन की पिछली 5 हिंदी का लेखा-जोखा, 3 ब्लॉकबस्टर और 2 फ्लॉप
    ये रहा आर माधवन की पिछली 5 हिंदी का लेखा-जोखा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@actormaddy)

    ये रहा आर माधवन की पिछली 5 हिंदी का लेखा-जोखा, 3 ब्लॉकबस्टर और 2 फ्लॉप

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Apr 17, 2025
    06:46 pm

    क्या है खबर?

    काफी समय से अभिनेता आर माधवन फिल्म 'केसरी: कैप्टर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान करण सिंह त्यागी ने संभाली है।

    उनकी यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। माधवन के साथ इस फिल्म अक्षय कुमार और अनन्या पांडे भी नजर आएंगे।

    आइए इस कड़ी में माधवन की सिनेमाघरों में आईं पिछली 5 हिंदी फिल्मों और बॉक्स ऑफिस पर उनके प्रदर्शन के बारे में जानते हैं।

    #1

    'शैतान'

    शुरुआत करते हैं पिछले साल फिल्म फिल्म 'शैतान' से, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

    इसमें माधवन ने अजय देवगन और ज्योतिका के साथ काम किया था। फिल्म के निर्देशक विकास बहल थे। जानकी बोदीवाला और अंगद राज जैसे बाल कलाकार भी इसका हिस्सा हैं।

    60 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'शैतान' ने 147.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि दुनियाभर में यह 213.55 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।

    फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    #2

    'रॉकेट्री'

    इसके बाद माधवन फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' लेकर आए थे। 1 जुलाई, 2022 को आई यह फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरी।

    माधवन ने ना सिर्फ इस फिल्म में अभिनय किया, बल्कि उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। इसके निर्माता-निर्देशक भी माधवन ही हैं।

    इसमें उन्होंने पर्दे पर महान वैज्ञानिक नांबी नारायणन की भूमिका निभाई है। भारत में 'रॉकेट्री' 34.4 करोड़ रुपये जुटा पाई, वहीं इसका बजट 20 करोड़ रुपये था।

    फिल्म अमजेन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #3

    'जीरो'

    शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का की फिल्म 'जीरो' का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। इसमें माधवन ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

    यह फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी।

    200 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'जीरो' ने टिकट खिड़की पर 90.28 करोड़ रुपये कमाए थे।

    इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #4

    'तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स'

    माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स' को काफी पसंद किया गया था। इसमें उनकी जोड़ी कंगना रनौत के साथ बनी थी।

    यह फिल्म 22 मई, 2015 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था।

    'तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स' ने भारत में 150.8 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का बजट सिर्फ 40 करोड़ रुपये था।

    इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार और ZEE5 पर देख सकते हैं।

    #5

    'जोड़ी ब्रेकर्स'

    माधवन की फिल्म 'जोड़ी ब्रेकर्स' को 24 फरवरी, 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

    माधवन के साथ फिल्म में बिपाशा बसु, मिलिंद सोमन और दीपानिता शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे।

    अश्विनी चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'जोड़ी ब्रेकर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 9.43 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये था।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आर माधवन
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    ताज़ा खबरें

    टाटा अल्ट्रोज से कितना अलग है फेसलिफ्ट मॉडल? तुलना से समझिए  टाटा मोटर्स
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आलिया भट्ट ने साझा किया भावुक पोस्ट, जताया सशस्त्र बलों का आभार  आलिया भट्ट
    ट्रंप के दावे पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को घेरा, कहा- सिंदूर के साथ सौदा संभव नहीं नरेंद्र मोदी
    IPL इतिहास में RCB की ओर से एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज IPL 2025

    आर माधवन

    फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का आएगा तीसरा भाग, कंगना रनौत और आर माधवन की होगी वापसी  कंगना रनौत
    आर माधवन की 'रहना है तेरे दिल में' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब सैफ अली खान
    कंगना रनौत-आर माधवन की 'तनु वेड्स मनु' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर हो रहा काम  कंगना रनौत
    कंगना रनौत 'तनु वेड्स मनु 3' में निभाएंगी 3 अलग-अलग किरदार, सामने आईं ये दिलचस्प जानकारियां कंगना रनौत

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    भारत की ये महंगी फिल्म बनी थी सबसे बड़ी फ्लॉप, कर्ज में डूबा था पूरा बॉलीवुड धर्मेंद्र
    बॉक्स ऑफिस: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' ने तोड़ा दम, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये  जॉन अब्राहम
    सलमान खान बोले- दर्शकों को ना चलाओ, गंदी फिल्में बनाओगे तो फ्लॉप ही होंगी सलमान खान
    'L2: एम्पुरान' की शानदार शुरुआत, पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनी   मोहनलाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025