NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'कुबूल है' फेम अभिनेत्री निशी सिंह का 50 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    'कुबूल है' फेम अभिनेत्री निशी सिंह का 50 साल की उम्र में निधन
    'कुबूल है' फेम निशी सिंह का निधन

    'कुबूल है' फेम अभिनेत्री निशी सिंह का 50 साल की उम्र में निधन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 19, 2022
    10:57 am

    क्या है खबर?

    रविवार को टेलीविजन जगत से एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई। सीरियल 'कुबूल है' से अपनी पहचान बनाने वाली निशी सिंह का निधन हो गया।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को दोपहर 3 बजे वह इस दुनिया से चल बसीं।

    वह पैरालिसिस अटैक (लकवा मारना) के बाद काफी समय से बीमार चल रही थीं। वह चार सालों से पैरालिसिस से जूझ रही थीं। पिछल दो सालों से उनकी तबीयत अधिक बिगड़ी हुई थी।

    रिपोर्ट

    शनिवार की शाम को निशी को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

    ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, निशी के परिवार में उनके पति संजय सिंह भदली और दो बच्चे हैं।

    अभिनेत्री को बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद शनिवार की शाम को उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    उनके पति संजय ने बताया कि 3 फरवरी को निशी को दूसरा स्ट्रोक (पहले स्ट्रोक के एक साल बाद) आया था। इसके बाद से उनकी तबीयत और खराब हो गई थी।

    इस साल मई में उन्हें फिर से स्ट्रोक आया और उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा।

    जानकारी

    क्या होता है पैरालिसिस अटैक?

    तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) की नसों में रुकावट और धमनियों के ब्लॉक हो जाने के कारण पैरालिसिस अटैक आता है। इससे शरीर के किसी अंग से मस्तिष्क तक सूचना पहुंचाने वाली नसें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। ऐसे में मांसपेशियां काम करना बंद कर देती हैं।

    जन्मदिन सेलिब्रेशन

    50वां जन्मदिन मनाने के दो दिन बाद चल बसीं अभिनेत्री

    विडंबना यह है कि अपना 50वां जन्मदिन मनाने के दो दिन बाद ही निशी दुनिया को अलविदा कह गईं।

    उनके पति संजय ने कहा, "पिछले कुछ हफ्तों से गले में इंफेक्शन की वजह से उन्हें खाने में दिक्कत हो रही थी। वह खाने में केवल लिक्विड ले रही थीं। विडंबना देखिए कि हमने उनका 50वां जन्मदिन दो दिन पहले (16 सितंबर) ही मनाया। वह बात नहीं कर सकती थीं, लेकिन वह बहुत खुश लग रही थीं।"

    आर्थिक मदद

    निशी के परिवार को मांगनी पड़ी थी आर्थिक मदद

    बढ़ते मेडिकल खर्च को देखते हुए निशी के परिवार ने दो साल पहले आर्थिक मदद मांगी थी। कई लोगों ने उनकी मदद भी की थी।

    संजय ने बताया कि इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने उनकी आर्थिक सहायता की थी। रमेश तौरानी, गुल खान और सुरभि चंदना जैसे सेलेब्स ने मुश्किल की घड़ी में इस परिवार की मदद की।

    खबरों की मानें तो इलाज का खर्चे उठाने के लिए संजय को मार्च में अपना घर और कार तक बेचना पड़ा।

    जानकारी

    निशी ने इन धारावाहिकों में किया था काम

    निशी के करियर की बात करें तो उन्होंने 'इश्कबाज' और 'तेनाली राम' जैसे सीरियल में भी अपना जौहर दिखाया है। उन्होंने फिल्म 'मानसून वेडिंग' में काम किया था। उनके पति संजय भी अभिनेता और लेखक हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हाल ही में इन टीवी कलाकारों का हुआ निधन

    हाल में 'भाभी जी घर पर हैं' के लोकप्रिय कलाकार दीपेश भान का निधन हुआ। वह इस शो में मलखान सिंह का किरदार निभाते थे।

    कुछ समय पहले अभिनेता रसिक दवे का 65 साल की उम्र में देहांत हो गया था। रसिक 80 के दशक में बीआर चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' में 'नंद' का किरदान निभाकर मशहूर हुए थे।

    प्रवीण कुमार सोबती भी इस साल दुनिया छोड़कर चले गए। 'महाभारत' में उन्होंने भीम की भूमिका निभाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी की मौत
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार
    नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने कोर्ट को बताया, सोनिया-राहुल ने अपराध से 142 करोड़ रुपये कमाए नेशनल हेराल्ड
    अपने इंस्टाग्राम रील्स को कैसे बनाएं बेहतर? यहां जानिए आसान तरीका इंस्टाग्राम
    IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    सेलिब्रिटी की मौत

    'ऐ मेरे वतन के लोगों': जब लता मंगेशकर के गाने से भावुक हुए जवाहरलाल नेहरू बॉलीवुड समाचार
    ऐसा रहा लता मंगेशकर की गायिकी का सफर, संघर्ष के बाद मिली मंजिल बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय थीं लता लंदन
    लाल किला हिंसा मामले में आरोपी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत लाल किला

    टीवी जगत की खबरें

    'भाबीजी घर पर हैं' के 'मलखान सिंह' दीपेश भान का निधन सेलिब्रिटी की मौत
    इस दिन शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का प्रसारण, देखिए प्रोमो अमिताभ बच्चन
    स्वयंवर 'मीका दी वोटी' में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना जीवनसाथी टीवी शो
    6 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी मोना सिंह, 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएंगी नजर टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025