Loading...
पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, पोस्ट में लिखा- मेरा 2.5 किलो वजन कम हो गया
पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, पोस्ट में लिखा- मेरा 2.5 किलो वजन कम हो गया

Aug 17, 2026
03:44 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपने स्वास्थ्य को लेकर फैंस की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह मलेरिया की चपेट में आ गए हैं। साथ में अपनी एक सेल्फी भी फैंस के साथ साझा की है। देखते ही देखते पुलकित की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद से फैंस उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

सेहत

पुलकित ने बताया मलेरिया होने के बाद का हाल

पुलकित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलेरिया से रिकवरी के दौरान की तस्वीर साझा की है।

उन्होंने अपनी सेहत पर अपडेट देते हुए लिखा, '"मलेरिया ने मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा मुझे कमजोर कर दिया है। 2.5 किलो मांसपेशियां और काफी ताकत कम हो गई। लेकिन मैं अपने शरीर को जानता हूं। हमने इसे पहले भी बनाया है। हम इसे आगे भी बनाएंगे।'

तस्वीर में अभिनेता बिस्तर पर लेटे हुए हैं और वह काफी दुबले-पतले दिख रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रिया

फैंस ने पुलकित के ठीक होने की कामना की

जैसे ही पुलकित का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उनके फैंस और चाहने वालों ने अपनी चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

काम के मोर्चे पर, पुलकित को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज 'ग्लोरी' में देखा गया था। मई, 2026 में आए इस ड्रामा में उनके साथ दिव्येंदु भी मुख्य किरदार में थे।

वहीं फरवरी महीने में उनकी फिल्म 'राहु केतु' रिलीज हुई थी, जिसमें वरुण शर्मा और शालिनी पांडे भी शामिल थे।

ADVERTISEMENT