Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका को निर्देशक की बदसलूकी का जवाब नहीं देने का है अफसोस, इंटरव्यू में किया खुलासा
मनोरंजन

प्रियंका को निर्देशक की बदसलूकी का जवाब नहीं देने का है अफसोस, इंटरव्यू में किया खुलासा

प्रियंका को निर्देशक की बदसलूकी का जवाब नहीं देने का है अफसोस, इंटरव्यू में किया खुलासा
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Mar 23, 2021, 10:05 am 4 मिनट में पढ़ें
प्रियंका को निर्देशक की बदसलूकी का जवाब नहीं देने का है अफसोस, इंटरव्यू में किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी विशेष पहचान बना चुकी हैं। हाल में जब एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने प्रियंका पर हमला करते हुए उनकी ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा की योग्यता पर सवाल उठाया था तो अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया था। अब प्रियंका ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में अपने बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें प्रियंका ने खुलासा किया है कि उन्हें एक निर्देशक की बदसलूकी का जवाब नहीं देने का अफसोस है।

जानकारी
करियर के शुरुआती दिनों में फिल्म के सेट पर प्रियंका से की गई थी बदसलूकी
करियर के शुरुआती दिनों में फिल्म के सेट पर प्रियंका से की गई थी बदसलूकी

प्रियंका ओपरा के स्‍पेशल इंटरव्‍यू सीरीज 'सुपर सोल' में नजर आने वाली हैं। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों का जिक्र किया है। प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें बदसलूकी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि एक निर्देशक के द्वारा फिल्म के सेट पर उनके साथ बदसलूकी की गई थी। उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह इसका विरोध नहीं कर पायी थीं।

सूचना
करियर की शुरुआत में डांस परफॉर्मेंस करते वक्त असहज हो गई थीं प्रियंका

प्रियंका ने बताया कि निर्देशक के गलत व्यवहार के बाद वह बिल्कुल डर गई थीं। प्रियंका आज भले ही अंतरराष्ट्रीय जगत की सेलिब्रिटी हैं, लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें भी संघर्ष का सामना करना पड़ा था। प्रियंका ने कहा कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक डांस परफॉर्मेंस के लिए कहा गया था, जिसके बाद वह काफी असहज हो गई थीं। अभिनेत्री ने इसके अलावा अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है।

बयान
मैं निर्देशक की बदसलूकी के बाद काफी डर गई थी- प्रियंका

प्रियंका ने इंटरव्यू में कहा, "मैं निर्देशक की बदसलूकी के बाद काफी डर गई थी। मैं मनोरंजन जगत में नई थी। ऐसा कहा जाता था कि लड़कियों को उनके कठिन परिश्रम के बदले में सम्मान नहीं मिल पाता है। इसलिए मैंने भी उसी सिस्टम के अंदर काम किया।" आखिरकार प्रियंका ने इस फिल्म को छोड़ दिया था। प्रियंका ने इस इंटरव्यू में अपने माता-पिता, धर्म, स्कूलिंग और बचपन से जुड़ी कई घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया है।

अनुभव
भारत में धर्म को लेकर प्रियंका ने साझा किया अनुभव

प्रियंका ने भारत में धर्म को लेकर कहा, "मैं कॉन्वेट स्कूल में पढ़ी हूं, तो क्रिस्चैनिटी के बारे में जानती थी और इसाईयों के साथ बचपन से ही दोस्ती रही है। मेरे पिता मस्जिद में गाते थे तो जाहिर है कि इस्लाम मेरे लिए कोई अपरिचित धर्म नहीं था। मैं इस्लाम से भलिभांति वाकिफ थी।" प्रियंका ने आगे बताया कि उनकी फैमिली एक हिन्दू फैमिली थी। उनका धर्म हिन्दू है और वह पूजा करती हैं।

सूचना
24 मार्च को होगा इंटरव्यू का प्रसारण

प्रियंका के इस इंटरव्यू का प्रसारण Discovery+ पर आगामी 24 मार्च को किया जाएगा। प्रियंका ने बताया कि वह शुरुआती दिनों में अपने पति निक जोन्स के साथ रिलेशनशिप को लेकर गंभीर नहीं थीं। निक को समझने और उनसे शादी के बंधन में बंधने में प्रियंका ने अपनी मां की बड़ी भूमिका बतायी। प्रियंका ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें कहा था कि निक एक जिम्मेदार शख्स हैं। फैंस को अभिनेत्री के इस इंटरव्यू का बेसब्री से इंतजार है।

वर्कफ्रंट
इन प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहने वाली हैं। प्रियंका अपनी अगली वेब सीरीज 'सिटाडेल' पर काम करना शुरू कर चुकी हैं। इस वेब सीरीज के प्रोड्यूसर रूसो ब्रदर्स हैं। इसमें 'गेम ऑफ थ्रोंस' और 'बॉडीगार्ड' से ख्याति प्राप्त कर चुके अभिनेता रिचर्ड मैडेन भी अभिनय करते दिखेंगे। प्रियंका वो बैरी लेविनसों की 'शीला' में नजर आ सकती हैं। शीला बायोपिक ड्रामा है, जिसमें प्रियंका लीड रोल में दिखेंगी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
सोशल मीडिया
मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा
निक जोनास
ताज़ा खबरें
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की जीत के बाद टीमों की स्थिति
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की जीत के बाद टीमों की स्थिति खेलकूद
आयुष्मान खुराना की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सामंथा रुथ प्रभु- रिपोर्ट्स
आयुष्मान खुराना की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सामंथा रुथ प्रभु- रिपोर्ट्स मनोरंजन
भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से कैसे प्रभावित होती है GDP?
भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से कैसे प्रभावित होती है GDP? देश
आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट
आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट मनोरंजन
मोबाइल नेटवर्क जैमर्स और बूस्टर्स का इस्तेमाल है अवैध, सरकार ने दी चेतावनी
मोबाइल नेटवर्क जैमर्स और बूस्टर्स का इस्तेमाल है अवैध, सरकार ने दी चेतावनी टेक्नोलॉजी
बॉलीवुड समाचार
क्या मुकेश खन्ना की 'शक्तिमान' में सुपरहीरो बनेंगे रणवीर सिंह?
क्या मुकेश खन्ना की 'शक्तिमान' में सुपरहीरो बनेंगे रणवीर सिंह? मनोरंजन
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद टीम को यूरोप घुमाने ले जा रहे कार्तिक आर्यन
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद टीम को यूरोप घुमाने ले जा रहे कार्तिक आर्यन मनोरंजन
15 जुलाई को रिलीज होगी राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'लड़की'
15 जुलाई को रिलीज होगी राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'लड़की' मनोरंजन
आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' का टीजर रिलीज, ब्लैक कॉमेडी है फिल्म
आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' का टीजर रिलीज, ब्लैक कॉमेडी है फिल्म मनोरंजन
मशहूर कोरियोग्राफर 'गीता मां' से जुड़ी दिलचस्प बातें
मशहूर कोरियोग्राफर 'गीता मां' से जुड़ी दिलचस्प बातें मनोरंजन
और खबरें
सोशल मीडिया
केंद्र सरकार के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचा टि्वटर, कंटेंट हटाने के आदेश को चुनौती
केंद्र सरकार के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचा टि्वटर, कंटेंट हटाने के आदेश को चुनौती टेक्नोलॉजी
बिहार: शिक्षक ने पांच साल के मासूम छात्र को बेहोश होने तक पीटा, अब फरार
बिहार: शिक्षक ने पांच साल के मासूम छात्र को बेहोश होने तक पीटा, अब फरार देश
मुंबई: घोड़े पर बैठकर ऑर्डर देने पहुंचा स्विगी का डिलीवरी बॉय, वीडियो वायरल
मुंबई: घोड़े पर बैठकर ऑर्डर देने पहुंचा स्विगी का डिलीवरी बॉय, वीडियो वायरल देश
'काली' के पोस्टर पर बवाल, फिल्ममेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज
'काली' के पोस्टर पर बवाल, फिल्ममेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज मनोरंजन
दिल्ली: कुत्ते के भौंकने से परेशान शख्स ने किया रॉड से हमला, मालिक को भी पीटा
दिल्ली: कुत्ते के भौंकने से परेशान शख्स ने किया रॉड से हमला, मालिक को भी पीटा देश
और खबरें
मनोरंजन
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए
IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए मनोरंजन
दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में
दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में मनोरंजन
बंगले और गाड़ियां ही नहीं, इन सितारों के बगीचे भी हैं शानदार
बंगले और गाड़ियां ही नहीं, इन सितारों के बगीचे भी हैं शानदार मनोरंजन
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज मनोरंजन
और खबरें
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी
प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी मनोरंजन
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा मनोरंजन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां ऑटो
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची मनोरंजन
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस मनोरंजन
और खबरें
निक जोनास
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब मनोरंजन
जब प्रियंका ने ठुकरा दिया था हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल
जब प्रियंका ने ठुकरा दिया था हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल मनोरंजन
सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता
सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता मनोरंजन
निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात
निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात मनोरंजन
पहली नजर में ही प्रियंका पर दिल हार बैठे थे निक, बड़ी फिल्मी है लव स्टोरी
पहली नजर में ही प्रियंका पर दिल हार बैठे थे निक, बड़ी फिल्मी है लव स्टोरी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022