NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका और निक ही नहीं, भारत के दौरे पर आईं ये मशहूर विदेशी हस्तियां; देखिए सूची
    मनोरंजन

    प्रियंका और निक ही नहीं, भारत के दौरे पर आईं ये मशहूर विदेशी हस्तियां; देखिए सूची

    प्रियंका और निक ही नहीं, भारत के दौरे पर आईं ये मशहूर विदेशी हस्तियां; देखिए सूची
    लेखन मेघा
    Mar 31, 2023, 07:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका और निक ही नहीं, भारत के दौरे पर आईं ये मशहूर विदेशी हस्तियां; देखिए सूची
    प्रियंका-निक सहित भारत के दौरे पर आईं ये विदेशी हस्तियां (तस्वीर: इंस्टा/@priyankachopra)

    ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज पहली बार अपने पूरे परिवार के साथ भारत वापस आई हैं। प्रियंका ही नहीं हॉलीवुड के कई सारे सितारे मुंबई पहुंचे हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसा पिछले साल तब हुआ था, जब विल स्मिथ और जेरेमी रेनर विभिन्न मौकों पर भारत आए थे। इनके अलावा पेरिस हिल्टन भी बिजनेस ट्रिप के लिए भारत पहुंची थीं। आइए नजर डालते हैं अब तक कितने सितारे मुंबई पहुंच चुके हैं।

    पहली बार बेटी के साथ अपने देश लौटीं प्रियंका

    बॉलीवुड से हॉलीवुड तक छाई प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंची हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री को अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह मालती को अपनी गोद में लेकर बाहर आती नजर आईं। इससे पहले प्रियंका नवंबर 2022 में अपने हेयर केयर ब्रांड को लॉन्च करने अकेले भारत आई थीं। जनवरी 2022 में बेटी के जन्म के बाद यह पहली बार है, जब वह भारत आई हैं।

    टॉम हॉलैंड और जेंडाया पहली बार आए भारत

    'स्पाइडर मैन नो वे होम' के बाद से दुनियाभर में मशहूर हुई हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड और जेंडाया की जोड़ी भी भारत में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च के लिए 'स्पाइडर मैन' के सितारों को आमंत्रित किया गया है। दोनों को शुक्रवार को कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिसके बाद से उनके प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं। बता दें कि टॉम और जेंडाया पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    मैसी विलियम्स भी पहुंचीं मुंबई

    'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' में 'आर्य स्टार्क' की भूमिका निभाने के लिए मशहूर अभिनेत्री मैसी विलियम्स भी भारत की यात्रा पर हैं। मैसी उन कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें गुरुवार को डिओर के फैशन शो में आमंत्रित किया गया था। मैसी ने अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने भारत में होने की जानकारी दी थी। वीडियो में अभिनेत्री अपनी खुशी का इजहार करते हुए काफी उत्साहित नजर आ रही थीं।

    थाई अभिनेता डियोर फैशन शो में हुए शामिल

    मशहूर थाई अभिनेता फकफुम रोमसैथॉन्ग (माइल) और नट्टाविन वट्टानागिटिफाट (एपो) भी इस समय भारत में मौजूद हैं। दोनों सितारे गुरुवार शाम को मुंबई में आयोजित हुए डिओर फैशन शो के लिए ही मुंबई आए थे। 'किन्नपोर्शे' के साथ लोकप्रियता हासिल करने वाली इस जोड़ी को 'माइलएपो' के नाम से जाना जाता है। 'माइलएपो' की यह भारत की पहली यात्रा है और एयरपोर्ट पर उनका बड़े ही शानदार तरीके से स्वागत हुआ था।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विदेशी सितारों में शामिल ज्यादातर कलाकार 30 मार्च को डिओर के 2023 प्री-फॉल के फैशन शो का हिस्सा बनने पहुंचे थे। यह इवेंट मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित हुआ था, जिसमें बॉलीवुड के सभी सितारे भी शामिल थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा

    हॉलीवुड समाचार

    'स्पाइडर मैन' अभिनेता टॉम हॉलैंड और जेंडाया पहुंचे मुंबई, वीडियो वायरल टॉम हॉलैंड
    प्रियंका चोपड़ा बनीं ब्यूटी ब्रांड से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी अभिनेत्री, इन्हें दी मात प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा बनीं 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' कार्यकारिणी समिति की सदस्य प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं थी हॉलीवुड की राह, इन बाधाओं का करना पड़ा सामना प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    करण जौहर ने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा करण जौहर
    कुणाल खेमू ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को बताया "तनावपूर्ण", कही ये बातें कुणाल खेमू
    काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड में बताई नैतिकता और अनुशासन की कमी, साउथ इंडस्ट्री की जमकर तारीफ  काजल अग्रवाल
    'ताली': अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस पर सुष्मिता सेन ने साझा किया वीडियो, दिया खूबसूरत संदेश  सुष्मिता सेन

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस संग पहली बार भारत आईं बेटी मालती, देखिए वीडियो  निक जोनास
    परिणीति चोपड़ा के "खास दोस्त" राघव चड्ढा से मिलने की तैयारी में बहन प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा के इन किरदारों ने किया साबित, फिल्मों का चेहरा बन सकती हैं अभिनेत्रियां बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने 'RRR' को बताया तमिल फिल्म, टि्वटर पर लोगों ने लगाई क्लास RRR फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023