NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा आईं भारत, भंसाली और विशाल भारद्वाज के साथ प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा आईं भारत, भंसाली और विशाल भारद्वाज के साथ प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा

    प्रियंका चोपड़ा आईं भारत, भंसाली और विशाल भारद्वाज के साथ प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 01, 2022, 01:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका चोपड़ा आईं भारत, भंसाली और विशाल भारद्वाज के साथ प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा
    लंबे समय बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद भारत वापस आई हैं। मंगलवार सुबह वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। प्रियंका बीते कुछ सालों से लॉस एंजेलिस में अपने पति निक जोनस के साथ रह रही थीं। ऐसे में उनका भारत आना सुर्खियों में है। मीडिया में उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि इस ट्रिप के दौरान वह फिल्म निर्माताओं से हाथ मिला सकती हैं।

    भारत में नए प्रोजेक्ट्स के लिए बातचीत करेंगी प्रियंका?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली अपने अगले प्रोजेक्ट में प्रियंका को लेना चाहते हैं। वे उनसे फिल्म का आइडिया भी साझा कर चुके हैं। अब जब प्रियंका भारत आई हैं तो इन प्रोजेक्ट्स पर बातचीत आगे बढ़ सकती है। प्रियंका के भारत आने से फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर नए अपडेट्स आने की भी उम्मीद है। प्रियंका अपने ब्रैंड्स के काम में भी व्यस्त होंगी।

    विशाल और भंसाली के इन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं प्रियंका

    प्रियंका इससे पहले विशाल के साथ 2009 की फिल्म 'कमीने' में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने विशाल की 2011 की फिल्म 'सात खून माफ' में भी काम किया था। प्रियंका भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनका गेस्ट अपियरेंस था। इसके बाद उन्होंने भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई की भूमिका निभाई थी।

    कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट की फिल्म का हिस्सा हैं प्रियंका

    बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका पिछली बार 2020 की फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। प्रियंका की अगली फिल्म 'जी ले जरा' की लंबे समय से चर्चा है। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट कर रही है। फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी। लंबे समय से फिल्म को लेकर कोई नया अपडेट नहीं आया है।

    अमेरीका में फिल्में ही नहीं, बिजनस भी कर रही हैं प्रियंका

    इसी साल प्रियंका ने होम डेकोर ब्रैंड 'सोना होम्स' लॉन्च किया है। उन्होंने यह ब्रैंड अपने बिजनस पार्टनर मनीष गोयल के साथ शुरू किया है। मनीष के साथ प्रियंका का न्यूयॉर्क में सोना रेस्टॉरेंट भी है। प्रियंका और निक जोनस स्पोर्ट्स ब्रांड 'परफेक्ट मॉमेंट' के मालिक हैं। बीते साल प्रियंका ने अपने हेयरकेयर ब्रांड 'एनोमिलीज' की शुरुआत की थी। यह ब्रैंड केमिकल मुक्त प्रोडक्ट्स बनाता है। प्रियंका ने कई रियल एस्टेट कंपनी में भी निवेश किया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बॉलीवुड में 'अंदाज', 'ऐतराज', 'सलाम-ए-इश्क', 'कृष', 'मुझसे शादी करोगी', 'बर्फी', 'डॉन' जैसी चर्चित फिल्में करने के बाद प्रियंका ने टीवी सीरीज 'क्वॉन्टिको' से हॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी। यह सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    संजय लीला भंसाली
    विशाल भारद्वाज

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका ने दिया आलोचकों को जवाब, जानिए मां बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा? सोशल मीडिया
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक ऑस्कर पुरस्कार
    अलविदा 2022: दीपिका से आलिया तक, इन बॉलीवुड हस्तियों ने बिजनेस में रखा कदम दीपिका पादुकोण
    इस क्रिसमस देखें ये सुपरहिट फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध क्रिसमस

    संजय लीला भंसाली

    BAFTA से बाहर हुई भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', RRR को मिली जगह गंगूबाई काठियावाड़ी
    आलिया भट्ट की मुरीद हुईं हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया डि मार्टिनो, की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की तारीफ आलिया भट्ट
    संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में जैकी श्रॉफ, पहले 'देवदास' में मिलाया था हाथ जैकी श्रॉफ
    संजय लीला भंसाली का पहला म्यूजिक एल्बम 'सुकून' रिलीज, लता मंगेशकर को किया समर्पित लता मंगेशकर

    विशाल भारद्वाज

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    फिल्म 'कुत्ते' पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, करवाए 10 बड़े बदलाव अर्जुन कपूर
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' को मिला 'A' सर्टिफिकेट, जानें क्या हैं मायने तब्बू
    फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर रिलीज, बदमाशों और पुलिस की कहानी में लड़ते दिखे किरदार अर्जुन कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023