Page Loader
प्रियंका चोपड़ा ने पहना 140 कैरेट का हीरे का हार, 358 करोड़ रुपये है कीमत
प्रियंका चोपड़ा ने पहना 358 करोड़ रुपये का हार

प्रियंका चोपड़ा ने पहना 140 कैरेट का हीरे का हार, 358 करोड़ रुपये है कीमत

May 22, 2024
05:50 pm

क्या है खबर?

प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका को सफेद और काले रंग का ऑफ शॉल्डर गाउन पहने हुए देखा जा सकता है। उनके हेयरस्टाइल भी बेहद शानदार लग रहा है। हालांकि, इस दौरान प्रियंका के नेकलेस ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, प्रियंका ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए 140 कैरेट का हीरे का हार पहना था।

प्रियंका

2,800 घंटे से अधिक समय में तैयार हुआ नेकलेस

अब हर शख्स प्रियंका के इस हार की कीमत जानने के लिए बेताब हैं। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका का यह 140 कैरेट का हार 358 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस हार को बनाने में 2,800 घंटे से अधिक का समय लगा था। इसे कारीगरों ने खुद अपने हाथों से तैयार किया है। काम के मोर्चे पर बात करें तो प्रियंका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो